Cleanliness Survey 2021 : गार्वेज सिटी के लिए मुरादाबाद नगर निगम ने बढ़ाया एक और कदम

नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान टॉप 25 शहरों की सूची में शामिल होने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले 24 वेंडरों का कंपनी में समायोजन कराने का फैसला ले लिया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 01:47 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 01:47 PM (IST)
Cleanliness Survey 2021 : गार्वेज सिटी के लिए मुरादाबाद नगर निगम ने बढ़ाया एक और कदम
प्राइवेट वेंडरों का कंपनी में हो जाएगा समायोजन।

मुरादाबाद, जेएनएन। नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान टॉप 25 शहरों की सूची में शामिल होने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले 24 वेंडरों का कंपनी में समायोजन कराने का फैसला ले लिया है। वेंडरों ने भी इसके लिए सहमति दे दी है। इससे लाइनपार की किसी सड़क पर कूड़ा नजर नहीं आएगा। निगम ने सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में साइनिंग बो़र्ड लगवा दिए हैं।

सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि शहर को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। अब हमने स्वच्छता स‌र्वेक्षण की रैंकिंग के लिए शहर को गार्वेज सिटी थ्री स्टार के लिए आवेदन कर दिया है। शहर में चार कंपनी डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही हैं। लेकिन, जानकारी मिल रही थी कि कुछ प्राइवेट वेंडर कूड़ा इधर-उधर डाल देते हैं। इससे हमें नुकसान हो सकता है। इसलिए हमने लाइनपार के 24 प्राइवेट वेंडरों से कंपनी में समायोजित करने के लिए बात कर ली है। उन्हें श्रम कानूनों के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा। इस पर सहमति बना ली गई है। शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा स्थान दिलाने के लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए गंदगी फैलाने वालों का चालान करके पैनल्टी वसूली जा रही है। उन्होंने लाइनपार में वार्ड 28 का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे। जिन लोगों के घरों के आगे गंदगी मिली उनका चालान करके जुर्माना वसूल कराया गया। 

chat bot
आपका साथी