धान क्रय केंद्रों पर खरीद बढ़ाने के लिए हुआ मंथन

जेएनएन मुरादाबाद धान क्रय केंद्रों पर चल रही धान खरीद की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:57 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:03 AM (IST)
धान क्रय केंद्रों पर खरीद बढ़ाने के लिए हुआ मंथन
धान क्रय केंद्रों पर खरीद बढ़ाने के लिए हुआ मंथन

जेएनएन, मुरादाबाद : धान क्रय केंद्रों पर चल रही धान खरीद की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। इसमें सभी उप जिलाधिकारियों के साथ ही धान खरीद से संबंधित अधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। सभी अधिकारी अपने-अपने केंद्रों पर भ्रमण करेंगे और केंद्र व किसानों के मध्य सेतु का कार्य करेंगे। इसके साथ ही सभी उप जिलाधिकारी अपनी तहसील के क्रय केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी लगाकर केंद्र के क्षेत्र में आने वाले कुछ गांवों को चिह्नित कर वहां किसानों को खसरा-खतौनी के आधार पर उनके धान क्रय केंद्रों तक पहुंचवाएंगे। निर्देश दिए गए कि क्रय एजेंसी द्वारा केंद्रों पर बोरा और धनराशि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। पीसीएफ के जिला प्रभारी को उनके क्रय केंद्रों पर उपलब्ध धान को तत्काल मिलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिले में कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं। खरीद का लक्ष्य 80 हजार टन रखा गया है। इसके सापेक्ष कुल 7016 टन खरीद हो चुकी है। बैठक में एसडीएम सदर प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी