रात में घर के आंगन में सोया बच्चा सुबह रामपुर में नहर की पुलिया के नीचे मृत मिला, जानिये कैसे हुआ ये सब

Child Dead Body Found in Rampur रामपुर जनपद के मझरा खुशहालपुर का एक बालक थाना गदरपुर के गांव पथपुरी में नहर की पुलिया के नीचे मृत मिला है। चौकी क्षेत्र के गांव मझरा खुशहालपुर निवासी मुहम्मद खालिद अपनी पत्नी निशा के साथ गुरुवार को कलियर शरीफ गए हुए थे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:42 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:42 AM (IST)
रात में घर के आंगन में सोया बच्चा सुबह रामपुर में नहर की पुलिया के नीचे मृत मिला, जानिये कैसे हुआ ये सब
रात के समय स्वजन के साथ मकान के बरामदे में परवेज भी सो रहा था।

मुरादाबाद, जेएनएन। Child Dead Body Found in Rampur : रामपुर जनपद के मझरा खुशहालपुर का एक बालक थाना गदरपुर के गांव पथपुरी में नहर की पुलिया के नीचे मृत मिला है। बच्चे की मौत से उसके स्वजनों में कोहराम मच गया है।चौकी क्षेत्र के गांव मझरा खुशहालपुर निवासी मुहम्मद खालिद अपनी पत्नी निशा के साथ गुरुवार को कलियर शरीफ गए हुए थे। वहां जाने से पूर्व वह अपने तीन बच्चों को थाना गदरपुर के गांव पथपुरी निवासी अपने ससुर जमील अहमद के यहां छोड़ गए थे। इनमें छह वर्षीय बच्चा परवेज भी शामिल था।

बताया जाता है कि रात के समय स्वजन के साथ मकान के बरामदे में परवेज भी सो रहा था। रात में लगभग दो बजे अचानक जब बारिश शुरू हुई तब स्वजन जागे तो देखा चारपाई पर परवेज गायब था। परवेज के गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। स्वजनों ने इधर-उधर तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। बताते हैं कि जमील अहमद के घर से कुछ ही दूरी पर नहर बह रही है। नहर के नजदीक पुलिया के नीचे बालक का शव पड़ा मिला। जैसे ही स्वजनों को घटना की जानकारी हुई स्वजनों कोहराम मच गया। आनन-फानन में यहां से स्वजन गदरपुर पहुंचे और शव लेकर आए। मृतक के घर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और स्वजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप समेत अन्य स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस के सामने मारपीट करने के मामले में जांच के आदेश : दबंगाें द्वारा पुलिस के सामने पीड़ितों से मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने संज्ञान ले लिया है। उन्होंने मामले में आख्या मांगी है। मारपीट का यह मामला शहजादनगर थाना क्षेत्र के मढ़ैया उदयराज गांव का है। यहां बुधवार को दबंगों ने जमीन के विवाद को लेकर पुलिस के सामने मारपीट की। पुलिस बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाने लगी। पुलिस की इस करतूत की ग्रामीणों ने वीडियो बना ली, जो वायरल हो गई। करीब एक मिनट की इस वीडियो में दबंग मारपीट कर रहे हैं।

दो पुलिस कर्मी खड़े तमाशा देखा रहे हैं। एक पुलिस कर्मी पहले वीडियो बनाता है। इनकी इस हरकत पर जब ग्रामीण टिप्पणी करते हैं तो पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी की याद आती है और वे दोनों बीच-बचाव करने जाते हैं। तब तक दबंगों ने एक पक्ष के डालचंद, उसके भाई प्रेमराज और पत्नी गीता को धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया था। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाती है और दबंगों के साथ ही घायलों का भी शांति भंग में चालान कर देती है। गुरुवार को पीड़ित पक्ष ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस से आख्या मांगी है।

chat bot
आपका साथी