मुरादाबाद में गुरु गोविंद सिंह जयंती का उल्लास, गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन, लंगर भी लगाया

Moradabad Guru govind Singh Jayanti Program ताड़ीखाना स्थित गुरद्वारे में सुबह से ही रौनक छाई रही। सुबह से ही लंगर शुरू हो गया। इसमें लोगों की भीड़ रही। लंगर में प्रसाद बांटने के लिए बच्चे महिलाएं व पुरुषों में सेवाभाव की होड़ लगी रही।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 02:50 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 02:50 PM (IST)
मुरादाबाद में गुरु गोविंद सिंह जयंती का उल्लास, गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन, लंगर भी लगाया
रागी जत्थे ने शबद कीर्तन करके संगत को निहाल किया।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Guru govind Singh Jayanti Program। गुरु गोविंद सिंह जयंती के मौके पर गुरुद्वारे में उल्लास छाया रहा। सिख समाज की ओर से गुरुद्वारे में जाकर अरदास लगाई गई। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन करके संगत को निहाल किया।

ताड़ीखाना स्थित गुरद्वारे में सुबह से ही रौनक छाई रही। सुबह से ही लंगर शुरू हो गया। इसमें लोगों की भीड़ रही। लंगर में प्रसाद बांटने के लिए बच्चे, महिलाएं व पुरुषों में सेवाभाव की होड़ लगी रही। रागी जत्थे ने कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। आकर्षक ढंग से गुरुद्वारे को सजाया गया है। इस मौके पर यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त करने में सिख समाज के लोग जुटे रहे। कपूर कंपनी की ओर से रास्ता बंद करके पारकर इंटर कालेज की ओर से वाहनों को गुजारने की व्यवस्था की गई।

शाम को भी शबद कीर्तन 

ताड़ीखाना गुरुद्वारा में सुबह के अलावा शाम को भी शबद कीर्तन होगा। इधर, चंद्र नगर स्थित गुरुद्वारे की ओर से श्री गोविंद सिंह जयंती के मौके पर प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर गुरुद्वारे के चेयरमैन गुरजीत सिंह चड्ढा, महासचिव रनजीत सिंह, गुरुजीत सिंह संधू, राजेंद्र सिंह, हरवंश सिंह, अमरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, जीत सिंह पांडू, सरदार मंजीत सिंह समेत सिख समाज के लोगों का सहयोग रहा। चंद्रनगर से हरथला कालोनी, ताज बैंक्वेट हाल से लोकोशेड होते हुए वापस चंद्र नगर पहुंची। कीर्तन करते चल रही सिखों की संगत ने सभी का ध्यान खींचा। गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश भी डाला गया। चंद्र नगर में 23 जनवरी को शाम को शबद कीर्तन व 24 जनवरी को गुरुद्वारे में लंगर किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी