मुरादाबाद के पाकबड़ा में पूर्व प्रधान सहित 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, खुले में कर रहे थे जानवर की कुवरर्बानी

ज‍िले के पाकबड़ा पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव में बड़े जानवरों की कुर्बानी करने की कोई जगह नही है। बुधवार की सुबह के समय सरकारी स्कूल के पास कुछ लोग बड़े जानवर की खुले में कुर्बानी कर रहे थे। इस बात का विरोध दूसरे समुदाय के लोगों ने किया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:47 AM (IST)
मुरादाबाद के पाकबड़ा में पूर्व प्रधान सहित 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, खुले में कर रहे थे जानवर की कुवरर्बानी
ग्रामीणों से वार्ता कर लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। ज‍िले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव में बड़े जानवरों की कुर्बानी करने की कोई जगह नही है। बुधवार की सुबह के समय सरकारी स्कूल के पास कुछ लोग बड़े जानवर की खुले में कुर्बानी कर रहे थे। इस बात का विरोध दूसरे समुदाय के लोगों ने किया। दूसरे पक्ष के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खुले में कुर्बानी कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। इसके बाद गांव का माहौल गर्म हो गया था। सूचना पर सीओ हाईवे भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता कर लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया है।

पुलिस ने दारोगा कृष्ण कुमार की तहरीर पर पूर्व प्रधान प्रत्याशी जावेद हुसैन सहित रियाजुल, मुन्ने, बाबू, आसिफ, यासीन, शमशाद, साजिद, फारुख और सलमान इसके अलावा दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी योगेन्द्र कृष्ण यादव ने बताया कि पूर्व प्रधान प्रत्याशी सहित दस नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

साइबर क्राइम के लिए नोडल अधिकारी नामित : उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने साइबर क्राइम के मामलों की पैरवी के लिए 18 जनपदों में नोडल अधिकारियों को नामित किया। मुरादाबाद के अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए साइबर क्राइम के मामलों का नोडल अधिकारी बनाया गया। उन्होंने बताया कि शासन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी इमानदारी के साथ पूरी करेंगे।

चुनावी रंज‍िश में मारपीट : अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर बंजारा गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में एक बालक के बाइक की टक्कर से घायल होने पर प्रधान एवं पराजित प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। पथराव एवं करीब छह राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं। ग्राम प्रधान समेत 10 लोग घायल हुए हैं। ग्राम प्रधान रहमत जहां गांव में ईद की दावत खाकर स्वजन के साथ अपने घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक ने प्रधान पक्ष से एक 10 वर्षीय बालक के टक्कर मार दी। जिसमें बालक सलमान जख्मी हो गया। इसी बात को लेकर मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी हुआ। फायरिंग भी की गई। जिसमें ग्राम प्रधान रहमत जहां, अजीमुल्ला, निशारा बेगम, सरफराज, शौकत, कासिम मकरानी तथा दूसरे पक्ष के नसीम समेत 10 लोग जख्मी हो गए। पथराव से कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं। काफी देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि हैबतपुर बंजारा में मारपीट के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी