काजीपुरा बवाल में 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोप‍ितों की तलाश में जुटी पुलिस

Kazipura uproar case सिविल लाइंस थाना पुलिस ने काजीपुरा गांव में बवाल के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए फ्लैग मार्च किया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:08 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:08 PM (IST)
काजीपुरा बवाल में 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोप‍ितों की तलाश में जुटी पुलिस
गांव में तनाव को देखते हुए फ्लैग मार्च किया गया।

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने काजीपुरा गांव में बवाल के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए फ्लैग मार्च किया गया।

काजीपुरा निवासी अफजाल के घर में निकाह की दावत दी गई। जिसमें गांव के जाकिर भी परिवार के साथ शामिल होने आए थे। बातचीत के दौरान ही जाकिर का असमोली थाना क्षेत्र के मनसुरपुर निवासी मकसद से रंजिश के कारण विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पहले मारपीट और फिर पथराव होने लगा। पथराव में राकिब, सलीम व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर लाठी फटकार कर मारपीट और पत्थरबाजी करने वालों को भगाया था। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से राकिब, जुबैर, आसिफ, सलीम, नूरा व दूसरी तरफ से मिली तहरीर के आधार पर कलीम, आमिल, कासिम, लईक, दानिश, डबलू, आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई।

chat bot
आपका साथी