रामपुर में पराली जलाने पर किसान के खिलाफ मुकदमा

मंगलवार की रात जिलाधिकारी को सूचना मिली कि बिलासपुर के डिबडिबा में एक व्यक्ति पराली जला रहा है। डीएम का आदेश मिलते ही तहसीलदार रण विजय सिंह और कोतवाल ब्रजेश कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। आरोपित को हिरासत में ले लिया।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 01:36 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 01:36 PM (IST)
रामपुर में पराली जलाने पर किसान के खिलाफ मुकदमा
रामपुर में पराली जाने पर किसान के खिलाफ मुकदमा

रामपुर, जेएनएन। जिले की बिलासपुर तहसील में एक किसान द्वारा पराली जाने पर अधिकारियों ने पुलिस के साथ वहां छापा मारा। आरोपित को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ बिलासपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रशासन के खिलाफ सख्ती के बावजूद किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वे चोरी-छुपे पराली जला रहे हैं। मंगलवार की रात जिलाधिकारी को सूचना मिली कि बिलासपुर के डिबडिबा में एक व्यक्ति पराली जला रहा है। डीएम का आदेश मिलते ही तहसीलदार रण विजय सिंह और कोतवाल ब्रजेश कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। आरोपित को हिरासत में ले लिया। लेखपाल रवि सिंह राणा ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर डिबडिबा गांव के परमजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

chat bot
आपका साथी