तेंदुए को पकड़ने के लिए काजीपुरा में लगेगा पिंजरा, वन विभाग ने शुरू की तैयारी

शहर की सीमा पर लगातार मंडरा रहे तेंदुए को आबादी से दूर करने की कवायद तेज हो गई है। एक तरफ जहां शहर के आसपास के गांवों में वन विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कवायद शुरू हो गई है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 02:18 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:18 PM (IST)
तेंदुए को पकड़ने के लिए काजीपुरा में लगेगा पिंजरा, वन विभाग ने शुरू की तैयारी
तेंदुए को पकड़ने के लिए काजीपुरा में लगेगा पिंजरा

मुरादाबाद, जेएनएन। शहर की सीमा पर लगातार मंडरा रहे तेंदुए को आबादी से दूर करने की कवायद तेज हो गई है। एक तरफ जहां शहर के आसपास के गांवों में वन विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कवायद शुरू हो गई है। कांठ में लगा पिंजरा अब काजीपुरा में लाया जा रहा है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित काजीपुरा गांव के समीप ईंट-भट्ठे पर शाम करीब छह बजे आशीष कुमार के ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों ने अचानक शोर मचाया। मजदूर श्रीकृष्ण, सुभाष, महेंद्र, महेश भट्ट ने बताया कि ईंट की पथाई करने वाले मजदूरों के उपर से तेंदुए ने छलांग लगाई है। कुछ दूर जाने के बाद तेंदुआ ठहर गया। तेंदुए को देख मजदूरों के होश उड़ गए। मजदूरों को शोर सुनकर भट्रठा मालिक आशीष कुमार अन्य मजदूरों के साथ घटना स्थल पहुंचे। मजदूरों को आगे बढ़ता देख तेंदुआ गन्ने के खेत में जा छिपा। लगातार तीसरी बार तेंदुआ दिखने से भट्ठा मजदूरों में दहशत व्याप्त है। वह रात भर जागकर बच्चों की रखवाली कर रहे हैं। उधर हरिद्वार हाईवे पर हाट मिक्स प्लांट के मालिक कपिल गुप्ता ने बताया कि उनके सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ दूसरी बार कैद हुआ है। सोमवार रात 11 बजे हाट मिक्स प्लाँट परिसर में तेंंदुआ घूमता दिख रहा है। यह जानकारी वन विभाग को दी गई है।

ट्रैप कैमरे से तेंदुए पर नजर

तेंदुए पर नजर रखने के लिए वन विभाग ट्रैप कमरे की मदद ले रहा है। शहर की सीमा पर लगातार मंडरा रहा तेंदुआ रविवार व सोमवार रात हरिद्वार हाईवे पर हाट एक हाट मिक्स प्लांट परिसर में टहलता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। तेंदुए का तेजी से वायरल वीडियो ग्रामीणों के बीच दहशत का पर्याय बन गया है। डिप्टी रेंजर मनोज वर्मा ने बताया कि तेंदुए पर नजर रखने के लिए खतों में ट्रैप कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार गश्त हो रही है। ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्हें हिदायत दी जा रही है कि वह अकेले खेतों की ओर जाने से परहेज करें। बच्चों को अकेला न छोड़ें।

क्या बोले डीएफओ

कांठ में लगा पिंजरा काजीपुरा में लगाने का आदेश दे दिया गया है। इसके अलावा ट्रैप कमरे से भी तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को सजग व सचेत किया जा रहा है।

कन्हैया पटेल, डीएफओ मुरादाबाद। 

chat bot
आपका साथी