उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना बोले, अमर बलिदानियों का कर्ज कभी नहीं उतार पाएगा देश

Cabinet minister Suresh Khanna Visit Amroha उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सारा देश अमर बलिदानियों का कर्ज कभी भी नहीं उतार पाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बलिदानियों को याद करते हुए उनके स्वजन को सम्मानित करने का काम किया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 02:05 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 02:05 PM (IST)
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना बोले, अमर बलिदानियों का कर्ज कभी नहीं उतार पाएगा देश
कैबिनेट मंत्री ने शहीद स्मारक स्थल का लोकार्पण किया।

मुरादाबाद, जेएनएन। Cabinet minister Suresh Khanna Visit Amroha : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सारा देश अमर बलिदानियों का कर्ज कभी भी नहीं उतार पाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बलिदानियों को याद करते हुए उनके स्वजन को सम्मानित करने का काम किया है। उन्होंने शहीद स्मारक स्थल का लोकार्पण करने के बाद बलिदानियों के स्वजन को सम्मानित भी किया। रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित सदभावना पार्क में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शहीद स्मारक का लोकार्पण किया।

रोटरी क्लब ऑफ अमरोहा रॉयल्स द्वारा यह स्मारक बनवाया गया है। दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी से लेकर वर्तमान समय तक देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर बलिदानियों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनका कर्ज देश के हर व्यक्ति पर है। हम आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं वह इन बलिदानियों की देन है। जिन्होंने अपनी जान की बाजी हम देशवासियों के लिए लगा दी। केंद्र व प्रदेश सरकार अमर बलिदानियों को याद करते हुए समय समय पर उन्हें श्रद्धांजलि देती रहती हैं।

बलिदानियों के स्वजन के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यह वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। लोकार्पण के बाद उन्होंने डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी पूनम, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, पालिकाध्यक्ष शशि जैन, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, विशाल टण्डन, कपिल शर्मा समेत तमाम लोगों के साथ अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाद में जिले के बलिदानियों के स्वजन को सम्मानित किया गया।

अभिषेक हुड्डा और अभिनव चौधरी बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष : भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक हुड्डा और अभिनव चौधरी को ओबीसी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष ने पार्टी कहा कि पार्टी ने उन पर भराेसा जताया है। पार्टी हितों की रक्षा के लिए पूर्णरूप से समर्पित रहेंगे। उनका एक मात्र लक्ष्य अधिकतम युवाओं को पार्टी से जोड़ना एवं पार्टी को मजबूत बनाना होगा।

chat bot
आपका साथी