एक दिन के साप्ताहिक लॉकडाउन का मुरादाबाद के व्यापारियों ने किया स्वागत

Lockdown in Moradabad कोरोना की लहर तेज होने से सरकार के सप्ताह में एक दिन रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इसका स्वागत व्यापारियों ने किया है। इस दिन सिर्फ बाजार में सैनिटाइजेशन व सफाई व्यवस्था का काम चलेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:26 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:26 AM (IST)
एक दिन के साप्ताहिक लॉकडाउन का मुरादाबाद के व्यापारियों ने किया स्वागत
एक दिन बाजार बंद रखने में सभी व्यापारियों को सहयोग करना चाहिए।

मुरादाबाद। कोरोना की लहर तेज होने से सरकार के सप्ताह में एक दिन रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इसका स्वागत व्यापारियों ने किया है। इस दिन सिर्फ बाजार में सैनिटाइजेशन व सफाई व्यवस्था का काम चलेगा।

व्यापारी बोले कि जान है तो जहान है। एक दिन बाजार बंद रखने में सभी व्यापारियों को सहयोग करना चाहिए। युवा बर्तन व्यापार मंडल, सराफा कमेटी, कपड़ा व्यापारियों समेत सभी ने स्वागत किया है। युवा बर्तन व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि कोरोना के केस बढ़ने से व्यापारी भी सुरक्षित नहीं हैं। एक दिन लॉकडाउन रखने व इस दिन सैनिटाइजेशन करने का निर्णय सराहनीय है। सभी को इसमें सहयोग करने की जरूरत है। पूर्व महानगर अध्यक्ष नलिन अग्रवाल का कहना है कि एक दिन का लॉकडाउन सभी के हित में है। 

chat bot
आपका साथी