बसपा ज‍िलाध्‍यक्ष ने भाजपा सरकार पर न‍िकाली भड़ास, कहा-बसपा की सरकार आई तो नहीं लागू होंगे कृषि कानून

Rampur Bahujan Samajwadi Party News व‍िधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीत‍िक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। रामपुर में बसपा ज‍िलाध्‍यक्ष ने कहा क‍ि भाजपा सरकार में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला है। जमीनी स्तर पर विकास कार्य भी नहीं हुए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:11 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:11 AM (IST)
बसपा ज‍िलाध्‍यक्ष ने भाजपा सरकार पर न‍िकाली भड़ास, कहा-बसपा की सरकार आई तो नहीं लागू होंगे कृषि कानून
ज‍िलाध्‍यक्ष ग्राम कृपा हप्पू में हुई बैठक में बोल रहे थे।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। Rampur Bahujan Samajwadi Party News : रामपुर में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर ने कहा कि वर्तमान सरकार में विकास चौपट है। क्षेत्र की जनता परेशान है। पूर्ण बहुमत की सरकार होने पर भी रास्ते कच्चे पड़े हैं। लोगों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ज‍िलाध्‍यक्ष ग्राम कृपा हप्पू में हुई बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबका साथ सबका विकास का नारा हवा-हवाई साबित हुआ है। बेरोजगारों को रोजगार भी नहीं मिला है और न ही जमीनी स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। चंद पूंजीपतियों के लिए सरकार काम कर रही है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यह आश्वासन दिया है कि सरकार में आने पर कृषि कानून लागू नहीं होंगे। रोजगार और विकास के नाम पर जनता से वोट की अपील की जाएगी। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महेंद्र सिंह कश्यप, जिला सचिव सतीश दिवाकर, नदीम अंसारी, ग्राम प्रधान जबर सिंह यादव, अमरपाल यादव, तोताराम यादव, महेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, मलखान सिंह यादव, राम अवतार यादव, मित्रपाल यादव, धर्मवीर यादव आदि मौजूद रहे।

बिजली चेकिंग का व‍िरोध : बिजली चेकिंग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने नालापार मोरी गेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मामून शाह खान ने बिजली विभाग पर गरीबों के शोषण का आरोप लगाया। रात्रि में बिजली चेकिंग पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि बिजली विभाग ने चेकिंग के नाम पर आतंक मचा रखा है। उससे शहर की जनता में भय का माहौल है। जो व्यक्ति महीने में पांच हजार रुपये कमाता है। वह 10 हजार रुपये प्रति माह का बिल कैसे जमा करेगा। बिजली चेकिंग के नाम पर बेसहारा लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिजली कटौती का हाल बुरा है। 24 घंटे में मात्र 10 घंटे बिजली ही मिल पा रही है। चेकिंग बंद कराई जाए। रातों को घरों में  सीढि़यां लगाकर घुस रहे हैं। इस पर अंकुश लगाया जाए।इस मौके पर कांग्रेस नेता बाबर अली खान, कांग्रेस नेता सैयद फैसल हसन, विक्की मियां, मेहरबान अली, आमिर कुरेशी, शकील मंसूरी, सैफ अली खान अल्तामश अली खान, मुनीर हसन, शहरोज मंसूरी,आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी