छोटी सी बात पर टूटी दोस्ती, मुरादाबाद में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष ने महामंत्री को कार्यकारिणी से किया आउट

BJYM Metropolitan President Expelled General Secretary प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ आयोजन में हिस्सा लिया वहीं विवाद भी उभरकर सामने आए। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष और महामंत्री आपस में ही उलझ गए।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:25 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:25 AM (IST)
छोटी सी बात पर टूटी दोस्ती, मुरादाबाद में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष ने महामंत्री को कार्यकारिणी से किया आउट
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर हुए रक्तदान शिविर में उलझे दोनों पदाधिकारी।

मुरादाबाद, जेएनएन। BJYM Metropolitan President Expelled General Secretary : प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ आयोजन में हिस्सा लिया, वहीं, विवाद भी उभरकर सामने आए। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष और महामंत्री आपस में ही उलझ गए। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी की अध्यक्ष ने महामंत्री को अपनी कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। महानगर इकाई की ओर से साईं अस्पताल में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर सफलतापूर्वक चल रहा था।

लोग रक्तदान कर रहे थे। दोपहर में किसी बात पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे और महामंत्री अमित सैनी उर्फ गुड्डू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जबकि, दोनों के बीच अच्छी दोस्ती रही है। बात बढ़ी तो वहां मौजूद पदाधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों के बीच कहासुनी बढ़ती चली गई। बाद में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दोनों को शांत कराया। इसके बाद अध्यक्ष अभिषेक चौबे महामंत्री को अपनी कार्यकारिणी से निकालने पर अड़ गए।

महानगर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया तो अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा देने की पेशकश कर दी। देर शाम तक महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा की संस्तुति के बाद अध्यक्ष अभिषेक चाैबेे ने महामंत्री अमित सैनी को अपनी कार्यकारिणी से निकालने का फैसला का पत्र जारी कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इस संबंध महामंत्री रहे अमित सैनी ने बताया कि विवाद की कोई वजह नहीं थी। महानगर अध्यक्ष पद की गरिमा के विपरीत बदतमीजी से बात कर रहे थे, इसका विरोध किया तो बदसलूकी पर उतर आए।

उन्होंने अध्यक्ष पर अन्य आरोप भी लगाए। अमित सैनी का कहना है कि पार्टी विरोधी कार्य करने वाले व्यक्ति को पार्टी में इतना महत्व दिया जा रहा है, जबकि वह समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इससे सैनी समाज में नाराजगी है। वहीं अध्यक्ष अभिषेक चौबे का कहना है कि अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के कारण कार्रवाई की गई। इसकी सूचना प्रदेश हाईकमान को भी दी गई है।

chat bot
आपका साथी