UP Assembly Election 2022 में मुरादाबाद से प्रत्याशी उतार सकती है ब्राह्मण महासभा, ऐसा करने के लिए महासभा ने बताया ये आधार

UP Assembly Election 2022 सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर की बैठक लाइनपार स्थित दिव्य सरस्वती कन्या इंटर कालेज में हुई। इसमें वक्ताओं ने लखनऊ से प्रकाशित पत्र में नगर विधानसभा 28 के जातिगत आंकड़ों को निराधार बताया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:49 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:49 AM (IST)
UP Assembly Election 2022 में मुरादाबाद से प्रत्याशी उतार सकती है ब्राह्मण महासभा, ऐसा करने के लिए महासभा ने बताया ये आधार
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा मुरादाबाद से अपना ब्राह्मण प्रत्याशी बनाएगी और विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 : सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर की बैठक लाइनपार स्थित दिव्य सरस्वती कन्या इंटर कालेज में हुई। इसमें वक्ताओं ने लखनऊ से प्रकाशित पत्र में नगर विधानसभा 28 के जातिगत आंकड़ों को निराधार बताया है। वक्ताओं ने आंकड़ों के साक्ष्य दिखाते हुए कहा कि मुरादाबाद नगर विधानसभा 28 में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या 65000 हजार और देहात विधानसभा में 32 हजार है।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजनीतिक दल ब्राह्मण प्रत्याशी को नगर विधानसभा 28 से प्रत्याशी नहीं बनाते हैं तो अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा मुरादाबाद से अपना ब्राह्मण प्रत्याशी बनाएगी और विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा। अध्यक्षता श्याम मोहन संचालन अनिल शर्मा ने किया। इसमें संजय स्वामी, राम प्रकाश शर्मा, विमलेंद्र कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, अनिमेष शर्मा, महेश शर्मा, अरूण शर्मा, दीपक शर्मा, नितिन शर्मा, नीटू उपाध्याय, नकुल शर्मा, संदीप शर्मा, विवेक शर्मा, शरद शर्मा, निखिल भारद्वाज, चंद्र प्रकाश आदि रहे।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की महाआरती : सोमवार को शिवसेना की ओर से मंदिरों में आरती करने के साथ ही ध्वज लगवाए गए। इसमें महानगर प्रमुख कमल सिंह राव, प्रदेश उप प्रमुख विपिन भटनागर, जिला युवा प्रमुख मुदित उपाध्याय, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, दीपक सक्सेना, राहुल जैन, रिंकू सैनी, राहुल कुमार, सुरेश सैनी, बादाम सिंह, सचिन नारंग, शिबू सैनी, तिलक राज शर्मा, शिबू पांडे रहे।

बसपा ने मनाया परिनिर्वाण दिवस : सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सिविल लाइन स्थित आंबेडकर पार्क में डा. भीमराव आंबेडकर का 66 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इसके बाद पाकबड़ा स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। सांसद नगीना गिरीश चंद्र, मुरादाबाद मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी रणविजय सिंह ने डा. भीमराव आंबेडकर के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। इसके साथ ही डा. आंबेडकर के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. ओमपाल सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह संचालन निर्मल सिंह सागर ने किया। इसमें मुख्य सेक्टर प्रभारी सतपाल कश्यप, सुनील आजाद, डा. शीशपाल सिंह, चंद्रपाल सैनी, दिनेश पासी, वीर सिंह सैनी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी