Block Pramukh Oath : मुरादाबाद में ब्लाक प्रमुखों का शपथ ग्रहण आज, कार्यक्रम में शामिल होंगे पंचायती राज मंत्री

आज नवनिर्वाचित सभी ब्लाक प्रमुख पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद ब्लाक प्रमुख मनीष कुमार सिंह के शपथ ग्रहण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पथ के बाद सभी ब्लाकों में बीडीसी की पहली पहली बैठक होगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 07:50 AM (IST)
Block Pramukh Oath : मुरादाबाद में ब्लाक प्रमुखों का शपथ ग्रहण आज, कार्यक्रम में शामिल होंगे पंचायती राज मंत्री
आज जिले के सभी ब्लाक प्रमुखों का होगा शपथ ग्रहण।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। आज नवनिर्वाचित सभी ब्लाक प्रमुख पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद ब्लाक प्रमुख मनीष कुमार सिंह के शपथ ग्रहण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शपथ के बाद सभी ब्लाकों में बीडीसी की पहली पहली बैठक होगी। इसके लिए सभी ब्लाकों में इंतजाम कर लिए गए हैं।

पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को सुबह 10ः30 बजे विकास खण्ड मुरादाबाद में आयोजित ब्लाक प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। सुबह 11ः30 बजे वह विकास खंड छजलैट आयोजित ब्लाक प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 12ः30 बजे ग्राम सोजनी, थाना डिलारी में नरेश सिंह के आवास पर जाएंगे। डेढ़ बजे विकास खंड डिलारी में आयोजित ब्लाक प्रमुख शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर यहीं पौधारोपण करेंगे। कुंदरकी विकास खंड में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण होना है। इससे पहले बिलारी में सुबह ग्यारह बजे शपथ ग्रहण होना है। इसी तरह से अन्य ब्लाकों में भी शपथ ग्रहण की व्यवस्था कर ली गई है। इन ब्लाक प्रमुखों को लेनी है।

शपथ                         ब्लाक प्रमुख

कुंदरकी                          नगमा

मूंढांपाडे                       डा. नवदीप यादव

मुरादाबाद                      मनीष सिंह

भगतपुर टांडा                      संतोष सिंह

छजलैट                           राजपाल सिंह

बिलारी                              रूपा देवी

डिलारी                              पूनम चौधरी

ठाकुरद्वारा                       संजना देवी

chat bot
आपका साथी