Block Pramukh Chunav : सम्‍भल के छह ब्लाकों में चल रहा मतदान, 12 प्रत्‍याशी हैं चुनाव मैदान में

सम्‍भल ज‍िले में ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव के ल‍िए मतदान चल रहा है। आठ ब्लाकों में से दो पर भाजपा के निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित होने के बाद अब शेष छह ब्लाकों में 639 बीडीसी मतदाता 12 उम्मीदवारों के ल‍िए वोट डाल रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 01:33 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 01:33 PM (IST)
Block Pramukh Chunav : सम्‍भल के छह ब्लाकों में चल रहा मतदान, 12 प्रत्‍याशी हैं चुनाव मैदान में
विकासखंड सम्‍भल पर आइजी शलभ माथुर ने व्‍यवस्‍थाओं का जायजा ल‍िया।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। सम्‍भल ज‍िले में ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव के ल‍िए मतदान चल रहा है। आठ ब्लाकों में से दो पर भाजपा के निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित होने के बाद अब शेष छह ब्लाकों में 639 बीडीसी मतदाता 12 उम्मीदवारों के ल‍िए वोट डाल रहे हैं। एक ब्लाक को छोड़ दिया जाए तो सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवारों को पांच स्थानों पर सपा के उम्मीदवार चुनौती देने के लिए मैदान में हैं जबकि एक पर भाजपा के प्रत्याशी को निर्दलीय के रूप में चुनौती मिल रही है। चुनाव के लिए भाजपा के छह सपा के पांच और निर्दलीय के रूप में एक प्रत्याशी मैदान में हैं। विकासखंड सम्‍भल पर आइजी शलभ माथुर ने व्‍यवस्‍थाओं का जायजा ल‍िया। 

ब्लाक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत आठ ब्लाकों में दाखिल हुए 24 नामांकन पत्रों में से 10 ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। जिसके चलते दो निर्विरोध और 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। बनियाखेड़ा ब्लाक में भाजपा की प्रत्याशी सुगंधा सिंह की ओर से मात्र नामांकन किया गया था, जिससे उनके निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया तय हो गई। विकासखंड गुन्नौर में भाजपा की ओर से प्रत्याशी आशीष कुमार उर्फ हनी यादव के मुकाबले अन्य दोनों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए, जिससे आशीष कुमार का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। विकासखंड सम्भल में सपा की ओर से सुषमा चौधरी और भाजपा की ओर से कुसमा देवी मैदान में है, जहां 140 मतदाता है, जबकि असमोली में भाजपा के अनुज चौधरी को निर्दलीय के रूप में संतोष को चुनौती देंगे, जहां पर मतदाताओं की संख्या 123 हैं। पवांसा में 129 मतदाता सपा के विनोद कुमार और भाजपा की प्रेम कुमारी, बहजोई में 84 मतदाता सपा की डिंपल यादव और भाजपा की नगीना यादव, रजपुरा में 90 मतदाता सपा की अनीता यादव और भाजपा की ममता यादव के अलावा जुनावई ब्लाक में 73 मतदाता सपा के रवि कुमार और भाजपा के दिव्य प्रकाश के भाग्य का फैसला करेंगे। छह ब्लाक मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से मतदान चल रहा है। तीन बजे तक मतदान जारी रहेगा, इसके बाद मतों की गणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ब्लाक             मतदाता                 भाजपा                   सपा 

सम्भल           140                    कुसमा देवी            सुषमा चौधरी

2-असमोली     123                     अनुज चौधरी       संतोष (निर्दलीय)

3-पवांसा      129                       प्रेम कुमारी             व‍िनोद कुमार

4-बहजोई        84                      नगीना यादव           डिंपल यादव

5-बनियाखेड़ा  130                  सुगंधा सिंह (निर्विरोध भाजपा)

6-गुन्नौर       82                   आशीष उर्फ हनी यादव(निर्विरोध भाजपा)

7-रजपुरा       90                   ममता यादव                    अनीता यादव

8- जुनावई      73                    दिव्य प्रकाश                  रवि कुमार 

chat bot
आपका साथी