Black Fungus : कोरोना संक्रमण के बाद काले फंगस का खतरा, ये लक्षण द‍िखने पर तत्‍काल कराएं जांच

कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद काले फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिमाग आंख नाक पर काले फंगस का असर पड़ रहा है। इसके अलावा नर्व सिस्टम पर असर होने की वजह से दिमाग में खून के थक्के जमने से मेनिनजाइटिस के दौरे भी पड़ रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:32 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:32 PM (IST)
Black Fungus : कोरोना संक्रमण के बाद काले फंगस का खतरा, ये लक्षण द‍िखने पर तत्‍काल कराएं जांच
कोरोना से ठीक होने के बाद शरीर में बदलाव को न करें नजरअंदाज।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद काले फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिमाग, आंख, नाक पर काले फंगस का असर पड़ रहा है। इसके अलावा नर्व सिस्टम पर असर होने की वजह से दिमाग में खून के थक्के जमने से मेनिनजाइटिस के दौरे भी पड़ रहे हैं। 18 से 60 साल की उम्र के लोगों में इस तरह की दिक्कत देखने को मिल रही है। इसलिए दिक्कत महसूस होने के फौरन बाद चिकित्सक से जांच कराएं समय से इलाज मिलने से संक्रमण का प्रभाव कम हो जाएगा।

कोरोना से ठीक होने के बाद दूसरी बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। काली फंगस के अलावा दिमागी परेशानियों की वजह से लोगों को दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है। सबसे पहले वायरल, साइटोकान फेस में ब्लड में थक्के, दिमाग की नसें डैमेज, नाक और जीभ की नसे डैमेज होंगी। इसके बाद बीमारी को कंट्रोल करना मुश्किल होगा। शुरुआत में तो दवा से इसका उपचार होगा। लेकिन बीमारी बढ़ने पर मरीज को दिल्ली के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल में भेजना पड़ेगा। इसलिए इन बातों का उन लोगों को सबसे अधिक ध्यान रखना है। जो अस्पतालों में 15 से 25 दिन रहे हों। उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्टेरायड दिया गया हो।

ये समस्‍या है तो हो जाएं सावधान

चक्कर आ रहे हों, आंख इधर-उधर न घूमें, पैरों का मूवमेंट कम हो जाए, नाक से खून आ जाए, कान में दर्द या खुरंट हो। 

कोरोना से ठीक होने के बाद काफी लोगों में इस तरह की दिक्कत देखने को मिल रही है। दिमाग पर फंगस का असर होने की वजह से नर्व सिस्टम खराब हो रहा है। दौरे पड़ रहे हैं। इसलिए इन बातों को साधारण नहीं समझें। फौरन चिकित्सक से सलाह लें।

डॉ. मंजेश राठी, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ

काली फंगस के लिए इन नंबरों पर दोपहर 3 से 5 बजे तक करें बात

नाम,                           विशेषज्ञ,                          नंबर,

डॉ. गिरजेश कैन,          नेत्र रोग विशेषज्ञ,                8006070200,

डॉ. मंजेश राठी,          दिमाग एवं नसों के विशेषज्ञ,     9068814535

डॉ. सीपी सिंह,           सांस, फेफड़ा रोग विशेषज्ञ,        9412002081

डॉ. इंद्रजीत कालरा,      नाक-कान, गला,                   9756851352

डॉ. मेघा श्रीवास्तव,       दंत रोग,                             9897271368 

chat bot
आपका साथी