मुरादाबाद में टोल प्लाजा पर जारी रहेगा भाकियू का धरना, क‍िसान बोले-हम नहीं हटेंगे पीछे

कृषि सुधार कानून के विरोध में टोल प्लाजा पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना जारी है। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि सरकार किसानों का कितना ही उत्पीड़न कर ले। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 02:11 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 02:11 PM (IST)
मुरादाबाद में टोल प्लाजा पर जारी रहेगा भाकियू का धरना, क‍िसान बोले-हम नहीं हटेंगे पीछे
टोल प्लाजा पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना जारी है।

मुरादाबाद, जेएनएन। कृषि सुधार कानून के विरोध में टोल प्लाजा पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना जारी है। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि सरकार किसानों का कितना ही उत्पीड़न कर ले। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से मिलकर कृषि कानूनों के खिलाफ समर्थन जुटाया जा रहा है। जब तक सरकार कृषि सुधार कानून वापस नहीं लेती है, जब तक हम लोग अपना धरना खत्म नहीं करेंगे।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश पर किसानों ने जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र दलपतपुर-इब्राहिम टोल पर धरना जारी रहा। यहां किसान नेताओं ने कहा कि छह महीने से अधिक होने के बाद भी सरकार ने उनकी नहीं सुनी। यह पूंजीपतियों की सरकार है। किसानों से इस सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, हम भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं आता है, जब तक आंदोलन चलता रहेगा। धरना स्थल पर महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला प्रवक्ता चौधरी जयवीर सिंह, संगठन मंत्री माखन सिंह, ब्लाक अध्यक्ष धर्मेश, तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप चौहान, गुड्डू पाशा,राहुल सिंह समेत तमाम कार्यकर्त धरना स्थल पर बैठे। धरने पर सभी किसानों से शारीरिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की गई। किसानों से सभी वक्ताओं ने कहा कि घबराने की बात नहीं है। आंदोलन में समय लग रहा है। लेकिन, इंसाफ संघर्ष करने वालों को ही मिलता है।

chat bot
आपका साथी