भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत बोले, जब तक मंत्री अजय मिश्र टेनी इस्तीफा नहीं देते, तब तक जारी रहेगा आंदोलन

BKU Leader Rakesh Tikait भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर कांड में अजय मिश्र टेनी 120 बी के मुल्जिम है। जब तक वह मंत्री पद पर रहेगा तब तक जांच प्रभावित होगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 05:40 PM (IST)
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत बोले, जब तक मंत्री अजय मिश्र टेनी इस्तीफा नहीं देते, तब तक जारी रहेगा आंदोलन
लखीमपुर-खीरी जाते समय हरियाना में रूके राकेश टिकैत किसानों का जाना हाल

मुरादाबाद, जेएनएन। BKU Leader Rakesh Tikait : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर कांड में अजय मिश्र टेनी 120 बी के मुल्जिम है। जब तक वह मंत्री पद पर रहेगा तब तक जांच प्रभावित होगी। कहा कि 17 अक्टूबर को महापंचायत के आयोजन की अगर प्रशासन अनुमति नहीं देगा तो भी वह होगी। सोमवार सुबह गाजीपुर बार्डर से लखीमपुर खीरी जाते वक्त टिकैत ने हाईवे स्थित जोया टोल प्लाजा व हरियाना गांव के सामने कार्यकर्ताओं का हाल जाना। सुबह करीब साढ़े दस बजे राष्ट्रीय प्रवक्ता जोया टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां धरने पर बैठे कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के पास आए और स्वागत किया।

इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि वह लखीमपुर खीरी जा रहे हैं। धरना अभी चलता रहेगा। निश्चित ही हम सबकी मेहनत रंग लाएगी। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं से 17 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि प्रशासन अगर महापंचायत की अनुमति नहीं देगा तो भी उसका आयोजन होगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट रहें। दो मिनट ठहरने के बाद वह यहां से आगे के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, ब्लाक अध्यक्ष योगिन्द्र सिंह, जनम सिंह, भगवंत सिंह, जसपाल सिंह, कृष्णवीर, जयपाल सिंह, महाराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इसके बाद हरियाना गांव के सामने कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस बीच पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड में बेटे के साथ-साथ पिता भी कसूरवार है। बेटे व पिता को गिरफ्तार कर आगरा जेल में बंद किया जाए। बाप मंत्री है तो पुलिस भी उसके दबाव में है। इसलिए मंत्री पद से इस्तीफा होना चाहिए। अगर नहीं होगा तो आंदोलन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी