आज मुरादाबाद आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , द‍िवंगत भाजपा नेताओं के घर जाकर देंगे सांत्‍वना

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए भाजपा नेताओं के घर जाकर सांत्वना देंगे। वह सोमवार को रामपुर में भाजपा नेताओं के घर जाने के बाद दोपहर 12 बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 07:53 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 07:53 AM (IST)
आज मुरादाबाद आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , द‍िवंगत भाजपा नेताओं के घर जाकर देंगे सांत्‍वना
रामपुर में भाजपा नेताओं के घर जाने के बाद दोपहर 12 बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे।

मुरादाबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए भाजपा नेताओं के घर जाकर सांत्वना देंगे। वह सोमवार को रामपुर में भाजपा नेताओं के घर जाने के बाद दोपहर 12 बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे।

जीरो प्वाइंट पर भाजपा के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे मुरादाबाद में सबसे पहले नगर निगम के वार्ड 19 से पार्षद रहे डिंपल सिंह अश्क के घर जाएंगे। इसके बाद पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे महेंद्र गुप्ता और फिर भाजपा नेता छोटे लाल के घर जाएंगे। तीनों का पिछले दिनों कोरोना संक्रमित होने के कारण निधन हो गया था। इसके बाद सीधे अमरोहा के लिए रवाना होंगे और वहां भी दिवंगत हुए भाजपा नेताओं के घर जाएंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामपुर में जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को रामपुर आएंगे। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सुबह 10 बजे बरेली से रामपुर पहुंचेंगे। यहां पिछले दिनों जिन भाजपा नेताओं का स्वर्गवास हुआ है, उनके घरों पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। वह पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह राणा के घर गोविंद कालोनी, जिला मंत्री रहे कपिल गुप्ता के आवास पर पुराना गंज और अजीतपुर में बाबूराम सैनी के आवास पर जाएंगे। इन तीनों नेताओं की पिछले दिनों मौत हो गई है। इसके बाद मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्‍साह है। सभी उनके आने की राह देख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें :-

मुरादाबाद के कारोबारी की हत्या में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, पर्दाफाश के ल‍िए काम कर रहीं पांच टीमें

Moradabad coronavirus news : जल्‍द कोरोना मुक्‍त हो सकता है शहर, रव‍िवार को नहीं म‍िला कोई संक्रम‍ित

Indian Railways : युवा रेल कर्मियों की कोरोना से मौत होने पर आश्रितों को एक माह में म‍िलेगी पेंशन

मुरादाबाद में कोरोना के डर से संविदा चालक और परिचालकों ने छोड़ी ड्यूटी, नहीं चल पा रहीं रोडवेज बसें

chat bot
आपका साथी