अमरोहा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कहा-भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने में जुटी है भारतीय जनता पार्टी

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि पूरी मेहनत ईमानदारी के साथ लगकर चुनाव जीतना है। जिसने बूथ जीत लिया उसने चुनाव जीत लिया। बूथ स्तर पर प्रत्याशियों को जिताना है उसके लिए बूथ समितियों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वार्ड प्रभारी और प्रत्याशी की प्रतिदिन समीक्षा होनी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 03:37 PM (IST)
अमरोहा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कहा-भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने में जुटी है भारतीय जनता पार्टी
पंचायत चुनाव के मद्देनजर वार्ड प्रभारी व संयोजक की बैठक ली।

मुरादाबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी विपदा की घड़ी में भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार देश को भ्रष्टाचार मुक्त व स्‍वस्‍थ भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इन हालात में भी विरोधी दलों को कटाक्ष करने से फुर्सत नहीं है। जनता उनसे किनारा कर चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर जीत की नींव रखें।

शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष अमरोहा ज‍िले के रजबपुर में पंचायत चुनाव के मद्देनजर वार्ड प्रभारी व संयोजक के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्‍ज्‍वल‍ित से किया गया। प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि पूरी मेहनत ईमानदारी के साथ लगकर चुनाव जीतना है। जिसने बूथ जीत लिया उसने चुनाव जीत लिया। बूथ स्तर पर प्रत्याशियों को जिताना है, उसके लिए बूथ समितियों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वार्ड प्रभारी और प्रत्याशी की प्रतिदिन समीक्षा होनी है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण करने के लिए बनी है। हमें देश को आत्मनिर्भर भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर अग्रसर हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों को मिला है। इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। कोरोना संकट के समय भी विरोधी दल कटाक्ष की राजनीति कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, जिला प्रभारी विमल शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, अशोक गोयल, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, राजीव तरारा, उदय गिरी गोस्वामी, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, अभिनव कौशिक, विजय पंवार, डॉ. केएस सैनी, मोमराज सिंह गुर्जर, युद्धवीर सिंह, प्रेमसिंह सैनी, राकेश बंसल, थम्मन सिंह चौहान मौजूद रहे।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

COVID-19 in UP: मुरादाबाद में सड़क पर उतरे 'यमराज', लोगों से मास्क लगाने और फिजिकल डिस्टेंसिंग की अपील

Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में बढ़ रहे कोरोना मरीज, कंट्रोल रूम में भी बढ़ाई गई सक्रियता, इन नंबरों पर ले सकेंगे जानकारी

Indian Railways : अब बिना शोर के ब्रिज के ऊपर से दौड़ती चली जाएंगी ट्रेनें, मुरादाबाद रेल मंडल में 63 ब्रिज क‍िए जाएंगे अपडेट

Moradabad Coronavirus News : मुरादाबाद में भी जल्‍द लग सकता है नाइट कर्फ्यू, फैसला लेने के ल‍िए आज बुलाई गई है बैठक

Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में बढ़ रहे कोरोना मरीज, कंट्रोल रूम में भी बढ़ाई गई सक्रियता, इन नंबरों पर ले सकेंगे जानकारी

chat bot
आपका साथी