भाजपा पदाधिकारियों ने नोडल अधिकारी को बताईं शहर की समस्याएं Sambhal News

प्रतिनिधिमंडल ने नोडल अधिकारी के समक्ष किसानों समेत विभिन्न समस्याओं को रखा। इलाके में साफ-सफाई कराने की भी मांग की।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 08:06 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 08:07 AM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों ने नोडल अधिकारी को बताईं शहर की समस्याएं  Sambhal News
भाजपा पदाधिकारियों ने नोडल अधिकारी को बताईं शहर की समस्याएं Sambhal News

सम्भल। जनपद में निरीक्षण करने आये नोडल अधिकारी से भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्ट मंडल ने मुलाकात की। साथ ही उन्होंने नगर की ज्वलंत समस्याओं व नगरपालिका की लापरवाही को लेकर नोडल अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। 

प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात 

भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल नोडल अधिकारी बीराम शास्त्री से मिला। साथ ही उन्होंने नगर की विभिन्न समस्याओं व नगरपालिका कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर नोडल अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। कहा गया है कि अधिकांश मुहल्लों में पाइप लाइन में लीकेज हो रही है, जिसके कारण पानी की बर्बादी व गंदगी फैल रही है। नगर के मुहल्ला मियां सराय में प्राथमिक विद्यालय में छत नहीं है जिससे स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। सब्जी मंडी के सामने एक विद्यालय की बिङ्क्षल्डग जर्जर है, जिससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। संघ कार्यालय के पीछे जबरदस्त पानी एवं कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लेखपालों द्वारा विवाद को जल्द से जल्द निपटाया जाये और लेखपालों को गांव में रहने के निर्देश दिए जाएं। सम्भल-हसनपुर व सम्भल-बहजोई मार्ग को सही कराया जाए। ओलावृष्टि में हुए किसानों के नुकसान का आकलन और सरकार द्वारा दिये मंदिरों के तीर्थ जीर्णोद्धार के धन का सदुपयोग होना चाहिए। उन्होंने इन सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग की। इस दौरान सौरभ अग्रवाल, संजय सांख्यधर, मुकुल रस्तोगी, गगन वाष्र्णेय, अत्यन्त त्यागी, सुभाष त्यागी, हिमांशु कश्यप, सुनील राजपूत, शालू गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी