मुरादाबाद में बोले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम, डीजल-पेट्रोल से मिले पैसे से हो रहा देश का विकास

डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने पर उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान सरकार के पास आमदनी का कोई जरिया नहीं रहा। डीजल पेट्रोल की कीमत आ रहा टैक्स का एक-एक पैसा देश के विकास इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने गरीबों को अनाज पहुंचाने में प्रयोग हुआ है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 01:16 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 01:16 PM (IST)
मुरादाबाद में बोले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम, डीजल-पेट्रोल से मिले पैसे से हो रहा देश का विकास
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य ने बजट पर रखे अपने विचार।

मुरादाबाद, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे। मुरादाबाद के लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। दोपहर बाद कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट पर अपने विचार रखे।

इस दौरान पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम देश के विकास को रफ्तार दे रहे हैं। राज्यसभा सदस्य ने बताया कि इस बार के बजट में हमने बजट के खर्चे में दिखाए हैं, जिससे सभी नागरिकों को बजट की पारदर्शिता तथा दुनिया के देशों को पता चल जाए क‍ि देश में कितना खर्चा हो रहा है और कितनी आमदनी। बजट के जो डाक्यूमेंट्स हैं वह यह दर्शाते हैं कि देश की इकोनॉमी बहुत अच्छी है। इसके साथ पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव में भी भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेगी। तैयारी पूरी कर ली गई है। 26, 27, 28 फरवरी को हम बड़ी बैठकें करने जा रहे हैं। इन बैठकों में आगामी त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास पर यह चुनाव लड़ा जाएगा जिन प्रभारियों को नियुक्त किया गया है उनके साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हर घर के दरवाजे पर जायेगा। सरकार की ओर से चल रही योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, विभिन्न प्रकार की सामाजिक पेंशन योजनाओं के साथ ही अन्य सुविधाएं बढ़ाने में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कीमतें कम कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। पेट्रोल डीजल के माध्यम से लोग देश के विकास में योगदान कर रहे हैं, उनका आभार व्यक्त करता हूं।

chat bot
आपका साथी