भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, ग्रामीणों ने भी द‍िखाया उत्‍साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम रामपुर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा सुना गया। विधायक राजबाला ने ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। बाद में लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:32 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:32 AM (IST)
भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, ग्रामीणों ने भी द‍िखाया उत्‍साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम रामपुर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा सुना गया। राज्य मंत्री बलदेव औलख, विधायक राजबाला, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों ने अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस मौके पर मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक अनुज कुमार सक्सेना, ख्यालीराम लोधी, देवकरन गंगवार, दीक्षा गंगवार, मोहन लाल सैनी, हरिओम मौर्य, सुभाष भटनागर, सुरेश गंगवार ने अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रम में भाग लिया। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपा के कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं तथा देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब देशवासियों को मिलकर देश हित मे जल का संरक्षण करना है। कहा टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना है।  कार्यक्रम सुनने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय, राजकुमार माहेश्वरी, नन्हेराम पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष योगी पाण्डेय, प्रेमपाल सक्सेना, मोहर सिंह पटेल, शांति स्वरूप गंगवार, चंचल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। मिलक में विधायक राजबाला ने ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। बाद में लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया।

अभिषेेक बने ज‍िलाध्‍यक्ष : रामपुर में युवा कल्याण सेवा समिति की ज्वालानगर में बैठक हुई। इसमें अभिषेक सक्सेना को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौक़े पर समिति प्रदेश अध्यक्ष अमन गर्ग, निखिल दिवाकर, ब्रजेश सेनी, सूरज, पिंटू, टीटू कश्यप, अंकित शर्मा, रजत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी