रामपुर में दुकान खाेलने पर भाजपा कार्यकर्ता को हवालात में बंद करने पर भड़के भाजपा नेता, जानिए आगे क्या हुआ

BJP Activist in Police Lockup News दुकान खोलने पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को हवालात में डाल दिया। इस पर भाजपा नेता जमा हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने एसएसआइ को निलंबित कर दिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 09:24 PM (IST)
रामपुर में दुकान खाेलने पर भाजपा कार्यकर्ता को हवालात में बंद करने पर भड़के भाजपा नेता, जानिए आगे क्या हुआ
रामपुर में दुकान खाेलने पर भाजपा कार्यकर्ता को हवालात में बंद करने पर भड़के भाजपा नेता

 मुरादाबाद, जेएनएन।  BJP Activist in Police Lockup News : दुकान खोलने पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को हवालात में डाल दिया। इस पर भाजपा नेता जमा हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने एसएसआइ को निलंबित कर दिया।

भाजपा कार्यकर्ता निरंजन बंसल रामपुर मार्ग पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलातें हैं। सोमवार की दोपहर वह अपनी दुकान खोलकर कुछ सामान निकाल रहे थे। इसी बीच किसी ने शिकायत पुलिस से कर दी। सूचना पर एसएसआई सतीश कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार मिश्रा दल बल के साथ दुकान पर पहुंच गए। पुलिस ने उनसे दुकान खोलने का कारण जानना चाहा।

पुलिस का आरोप है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा कारण बताने के बजाए, उल्टा पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। जिस पर एसएसआई भड़क उठे। भाजपा नेता को दुकान से धकियाते हुए जीप में बैठकर कोतवाली ले गए, जहां पर हवालात में बंद कर दिया। इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ ही देर में वीडियो सभी तक पहुंच गया।

भाजपा कार्यकर्ता के साथ पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण व्यवहार को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष फेल गया। पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाने लगे। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता व जिला महामंत्री हरीश गंगवार शाम चार बजे जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंटकर कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह घटना जिसके साथ हुई है। वह पार्टी का पदाधिकारी है। उसके साथ पुलिस द्वारा बर्बरता एवं अमानवीय व्यवहार किया गया है। घटना के संबंध में उच्चधिकारियों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया गया है। कार्यकर्ताओं का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर डीसीबी के चेयरमैन देवकरन गंगवार, अनिल मदान, विशाल शर्मा, चेतन पारुथी, अमन वर्मा, बृजेश बंसल प्रेम नरेश वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में एसपी ने एसएसआइ सतीश कुमार को निलंबित कर दिया।

chat bot
आपका साथी