भाजपा नेता विकास जैन बने मुरादाबाद व‍िकास प्राधिकरण के सदस्य, पूर्व सांसद समेत कार्यकर्ताओंं ने दी बधाई

पिछले वर्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता व भाजयुमो के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा सदस्य नामित हुए थे। चार माह पूर्व महेंद्र गुप्ता का कोरोना से निधन हो जाने के कारण प्राधिकरण में सदस्य का पद रिक्त चल रहा था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:16 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:16 PM (IST)
भाजपा नेता विकास जैन बने मुरादाबाद व‍िकास प्राधिकरण के सदस्य, पूर्व सांसद समेत कार्यकर्ताओंं ने दी बधाई
प्राधिकरण में सदस्य का पद रिक्त चल रहा था।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी से पूर्व नगर विधानसभा प्रत्याशी रहे विकास जैन को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में सदस्य नामित किया गया हैं। पिछले वर्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता व भाजयुमो के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा सदस्य नामित हुए थे। लगभग चार माह पूर्व महेंद्र गुप्ता का कोरोना से निधन हो जाने के कारण प्राधिकरण में सदस्य का पद रिक्त चल रहा था।

शासन के आदेश पर आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग के विशेष सचिव रणविजय सिंह ने विकास जैन को एमडीए सदस्य नामित किया गया है। बर्तन व्यवसायी विकास जैन वर्ष 1984 से भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं। वर्ष 2007 में वह भाजपा के चुनाव चिह्न पर मुरादाबाद नगर विधानसभा से चुनाव लड़े थे। विकास जैन भाजपा में महानगर कोषाध्यक्ष व महामंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2014 में कांठ में हुए लाउडस्पीकर विवाद में वह तीन माह तक जिला कारागार में बंद रहे। विकास जैन के एमडीए में सदस्य नामित होने पर पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह, बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह, भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भरत टंडन, निमित जायसवाल, विनोद गोयल, मनमोहन अग्रवाल, उमेश त्रिवेदी, सुरेन्द्र विश्नोई, राजीव गुप्ता, सक्षम अग्रवाल, आशीष त्रिवेदी, आयुष गर्ग, गीतांश मित्तल, मनमोहन सैनी, विनय चौधरी, मुकेश जैन, अनुज शर्मा, विवेक शर्मा आदि भाजपाइयों ने उन्हें बधाई दी।

बैठक कराने की मांग : रामपुर के नामित सभासद लक्ष्मीकांत सैनी ने एसडीएम यमुनाधर चौहान को सौंपे पत्र में कहा है कि नगर पालिका द्वारा फरवरी से आज तक कोई भी बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। इससे नामित सभासदों को शासन द्वारा लागू की गई कोई भी योजना की जानकारी नहीं मिल पा रही है। विकास कार्यों के प्रस्ताव व जनहित की कोई भी समस्या सभासद नहीं रख पा रहे हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभासद ने बोर्ड की बैठक बुलाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी