भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं को द‍िया जीत का मंत्र, कहा-व‍िधानसभा चुनाव की तैयारी में न छोड़ें कोई कमी

व‍िधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांठ विधानसभा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश गोला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव को लेकर वह पूरी तैयारी कर लें। उनका लक्ष्य तीन सौ प्लस है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 02:29 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 02:29 PM (IST)
भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं को द‍िया जीत का मंत्र, कहा-व‍िधानसभा चुनाव की तैयारी में न छोड़ें कोई कमी
कार्यकर्ता नए वोट बनाने व सदस्य बनाने का कार्य जल्द पूरा करें।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। भाजपा अगवानपुर मंडल की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। कांठ विधानसभा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश गोला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव को लेकर वह पूरी तैयारी कर लें। उनका लक्ष्य तीन सौ प्लस है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नए वोट बनाने व सदस्य बनाने का कार्य जल्द पूरा करें।

कहा क‍ि भाजपा सदस्यों के दम पर ही विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आने वाले चुनाव में भी सदस्यों के दम पर ही पार्टी चुनाव जीतेगी। इसलिए पार्टी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का है। साथ ही उन्होंने बूथों की संरचना कर चुनाव में जुट जाने को कहा है। बैठक का संचालन संजय विश्नोई ने किया है। बैठक में अनिल कुमार शर्मा, टेकचंद कश्यप, संजय सिंह, दिनेश वर्मा, पूजा शर्मा,सुनीता रानी, कौशल्या देवी, सरिता देवी, समरपाल सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

मतदान के प्रत‍ि क‍िया जागरूक : रामपुर में व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डा. बसंत गुप्ता ने युवाओं को मतदान के लिए जागरूक किया। इसके लिए उनके द्वारा स्कूल में मतदाता जागरूकता स्वीप प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया। इसमें भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्या ने छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है, ताकि युवा वर्ग अपने वोट की ताकत को पहचानें। शिक्षिका तृप्ति माहौर ने कहा कि हमारा एक मत देश के विकास में बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकता है। विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका नीता सक्सेना ने बताया कि निबंध का विषय लोकतंत्र में मतदान का महत्व तथा भाषण का विषय प्रजातंत्र की पहचान-मतदाता और मतदान है। प्रतियोगिता में विद्यालय की दानिया आफरीन, भूमिका बंगा, पारूल, अर्शरूप कौर, साद खान, सिद्धी, गौरी सक्सेना, संजीवनी रस्तौगी, जसनीत कौर एवं समृद्धि पाल ने प्रतिभाग किया।

chat bot
आपका साथी