भाजपा सरकार ने मुस्लिमों को मुख्य धारा से जोड़ा

मुरादाबाद जेएनएन नगर के कुंदरकी-डींगरपुर मार्ग पर मंगलवार को अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:42 PM (IST)
भाजपा सरकार ने मुस्लिमों को मुख्य धारा से जोड़ा
भाजपा सरकार ने मुस्लिमों को मुख्य धारा से जोड़ा

मुरादाबाद, जेएनएन : नगर के कुंदरकी-डींगरपुर मार्ग पर मंगलवार को अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि मुस्लिमों का हक सिर्फ भाजपा में ही सुरक्षित है। भाजपा सरकार सबका विकास, सबका साथ की तर्ज पर जनमानस के हित में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सभी सरकारों ने अल्पसंख्यक को अब तक वोटों के लिए प्रयोग किया है। भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यकों को मान-सम्मान एवं सभी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य किया है। इसमें सौभाग्य योजना, आवास योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना आदि अनेक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया है। राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य साबिर अली ने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सरकार के द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कायरें को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। तीन तलाक का मुद्दा आने पर सभी महिलाएं खुश हैं। जिलाध्यक्ष नसीम ने भाजपा को वोट देने की अपील और कहा कि प्रदेश में एक बार फिर अल्पसंख्यक समाज भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगा। अब वो सपा, बसपा, काग्रेस के बहकावे में नहीं आएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली ने कहा कि इस बार फिर आप लोगो के सहयोग से प्रदेश में भाजपा की सरकार आ रही है। इस दौरान कामरान बहादुर, हाजी जमालुद्दीन अल्वी, संदीप ग्रोवर, शाह आलम, हाजी ज़हीर, संभल लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, ठाकुर रामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष नसीम खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आतिफ कमाल पाशा, इमरान पाशा, उपाध्यक्ष जीशान पाशा, नसीबुल हसन फौजी, जिला महामंत्री एमआर हसन, चिराग अली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी