राज्यमंत्री अतुल गर्ग बोले, अब नहीं होता बजट का बंदर बांट, हकदारों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

BJP Enlightened Class Conference भाजपा का कांठ विधानसभा का प्रबुद्ध सम्मेलन अगवानपुर में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे उन्हें पूरा किया। उन्होंने बताया कि पहले प्रदेश में डाक्टरों की कमी थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 11:27 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 11:27 AM (IST)
राज्यमंत्री अतुल गर्ग बोले, अब नहीं होता बजट का बंदर बांट, हकदारों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
मुरादाबाद के अगवानपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करतेे स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग।

मुरादाबाद, जेएनएन। BJP Enlightened Class Conference : भाजपा का कांठ विधानसभा का प्रबुद्ध सम्मेलन अगवानपुर में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे, उन्हें पूरा किया। उन्होंने बताया कि पहले प्रदेश में डाक्टरों की कमी थी। प्रदेश में डाक्टरों की संख्या बढ़ाई गई है और भरपूर दवाइयां उपलब्ध हैं। सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को उपचार मिल रहा है। पहली सरकारों में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंच रहा था। बिचौलियों द्वारा बंदर बांट किया जा रहा था।

भाजपा सरकार में अपात्रों के नाम काटकर पात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में अगर बिजली का तार टूट जाता तो उसे सही करने में कई दिन लग जाते थे। अब तुरंत ही समस्या का समाधान हो रहा है। 18 घंटे किसानों को बिजली मिल रही है। कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने कहा कि सरकार लगातार किसान व जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है और करती रहेगी। कार्यक्रम के संयोजक गजेंद्र चौधरी रहे। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, चौधरी हुकम सिंह, ओमप्रकाश गोला, राजन विश्नोई, विक्रांत चौधरी, संजय विश्नोई, अभिनव गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा, टेकचंद कश्यप, हरिओम सिंह, अशोक कुमार सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शिव शर्मा बने विभाग संयोजक, शुभम चंदेल महानगर संगठन मंत्रीः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत के मुज्जफरनगर नगर में चल रहे तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग के पश्चात शिवा शर्मा को विभाग संयोजक व शुभम चंदेल को जिला संगठन मंत्री पुनः नियुक्त किया गया। इससे पहले शिवा शर्मा इकाई मंत्री, महानगर मीडिया संयोजक, प्रदेश सोशल मीडिया, विभाग संयोजक आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। शुभम चंदेल,संगठन मंत्री अब मुरादाबाद महानगर एवं मुरादाबाद ग्रामीण का कार्य देखेंगे।

chat bot
आपका साथी