भाजपा ने उपचुनाव के बीच ही पंचायत चुनावों की भी तैयारी शुरु की

भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के बीच ही पंचायत चुनावों की भी तैयारी शुरु कर दी है। इसी क्रम में एक बैठक कर संगठन से जुडे लोगों को ऊपर से मिले निर्देशों से अवगत कराते हुए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:47 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:47 PM (IST)
भाजपा ने उपचुनाव के बीच ही पंचायत चुनावों की भी तैयारी शुरु की
भाजपा ने उपचुनाव के बीच ही पंचायत चुनावों की भी तैयारी शुरु की

अमरोहा, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के बीच ही पंचायत चुनावों की भी तैयारी शुरु कर दी है। इसी क्रम में एक बैठक कर संगठन से जुडे लोगों को ऊपर से मिले निर्देशों से अवगत कराते हुए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम प्रमुखों की यह बैठक भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुई। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष एंव पंचायत चुनाव के जिला संयोजक उदयगिरी गोस्वामी ने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों को लेकर गंभीर है। अच्छे कार्यकर्ता समाज का नेतृत्व करें। शिक्षित व्यक्ति बीडीसी, ग्राम प्रधानी और जिला पंचायत चुनाव लड़ेंगे। ऐसी आशा करते हैं। इसलिए ग्राम प्रमुख के रूप में नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकती है। सभी अपने मन से चुनावी मन बनाकर कार्य में जुट जाएं। इस दौरान पूर्व विधायक हरपाल सिंह,नगर मंडल अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति मण्डल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह,गुरु वचन सिध्दु, महेश प्रधान, सुरेंद्र औलख, अंकुर नागर, रवि चौहान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी