BJP Activity in Moradabad : मुरादाबाद में टीकाकरण काे रफ्तार को देने के लिए भाजपा चलाएगी अभियान, अंजुम बनी प्रधान संघ की अध्यक्ष

BJP Activity in Moradabad भाजपा कार्यालय बुद्धि विहार पर सोमवार को कामकाजी बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अमित वाल्मीकि रहे। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री ने बताया कि टीकाकरण अभियान के प्रति जो लोगों में भ्रांतियां फैली है

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:20 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:51 PM (IST)
BJP Activity in Moradabad : मुरादाबाद में टीकाकरण काे रफ्तार को देने के लिए भाजपा चलाएगी अभियान, अंजुम बनी प्रधान संघ की अध्यक्ष
BJP Activity in Moradabad : मुरादाबाद में टीकाकरण काे रफ्तार को देने के लिए भाजपा चलाएगी अभियान

मुरादाबाद, जेएनएन। BJP Activity in Moradabad : भाजपा कार्यालय बुद्धि विहार पर सोमवार को कामकाजी बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अमित वाल्मीकि रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने की संचालन महानगर महामंत्री कमल गुलाटी ने किया। क्षेत्रीय मंत्री अमित वाल्मीकि की ने बताया कि टीकाकरण अभियान के प्रति जो लोगों में भ्रांतियां फैली है, उनको दूर करना है और जो लोग अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं।

हम उन लोगों का रजिस्ट्रेशन करवा कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करना है। महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि सभी व्यक्ति नेशन सेंटरों पर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर है रजिस्ट्रेशन संबंधी दिक्कत के लिए आइटी विभाग की टीम भी गठित की गई है।

महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल श्याम बिहारी शर्मा, राहुल सेठी, महानगर उपाध्यक्ष चंद्र प्रजापति, ग्रीश भंडूला, नवदीप टंडन, हेमराज सैनी, शम्मी भटनागर, नितिन सोनी, अजय वर्मा, सर्वेश पटेल, छत्रपाल सिंह, सुनीता शर्मा शशि किरण विजयलक्ष्मी पंडित, प्रतीक मित्तल हरीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

प्रधान संघ की अध्यक्ष बनी अंजुम नजम 

विकास खंड मूंढापांडे के सभागार में नवनिर्वाचित प्रधानों की एक आवश्यक बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान ब्लाक डॉ. ललित कौशिक रहे। इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खंड के प्रधान संघ का चुनाव हुआ। इसमें प्रधानों ने ग्राम पंचायत चमरउआ खानपुर की प्रधान अंजुम नजम पत्नी रिजवान को अपना अध्यक्ष चुन लिया।

अंजुम नजम के प्रधान चुने जाने के बाद प्रधानों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मुब्बारिस खान, मुहम्मद उस्मान, अजय कुमार, राजेश कुमार, सुलेमान चौधरी, मुहम्मद अहमद, मुहम्मद शाकिर. छाेटे लाल दिवाकर, रमेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी