पेट्रोल पंप से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, मामले में कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

महानगर में वाहन चोरों का गिरोह सक्रिय हैं। शनिवार को पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक चोरी करने वाले की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पीड़ित ने मामले में मझोला थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:40 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:40 AM (IST)
पेट्रोल पंप से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, मामले में कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
मझोला थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। महानगर में वाहन चोरों का गिरोह सक्रिय हैं। शनिवार को पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक चोरी करने वाले की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पीड़ित ने मामले में मझोला थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है।

थाना कटघर क्षेत्र के गांव मिलक सैनियों वाली निवासी नजाकत एमएच पेट्रोल पंप पर सेल्समेन है। रोजाना की तरह वह  ड्यूटी गया था। उसने अपनी बाइक पेट्रोल पंप परिसर में ही खड़ी कर दी थी। ड्यूटी खत्म करने के बाद घर जाने के लिए बाइक देखी तो वह गायब थी। इससे उसके होश उड़ गए। आसपास तलाश करने पर भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। तब उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें टोपी लगाए एक युवक उसकी बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया। बाइक चुराकर ले जा रहे युवक ने गुलाबी कुर्ता और सफेद पजामा पहन रखा था। पीड़ित तत्काल जंयतीपुर पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे मझोला थाने भेज दिया। वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे चौकी भेज दिया। वहां मौजूद दारोगा ने भी कोई तवज्जो नहीं दी। उन्होंने पीड़ित से ही सीसीटीवी फुटेज उनके मोबाइल पर भेजने को कहकर टाल दिया। पीड़ित फिर से थाने पहुंचा और मामले में तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके बाइक बरामद करने के कोशिश की जाएगी।

मोबाइल कंपनी के पोल लगाने को लेकर हुआ हंगामा : रामपुर में मुहल्ला चाह खजान खां के पास एक मोबाइल कंपनी के ठेकेदार के द्वारा लोगों के घरों के सामने पोल लगाए जा रहे थे। इस पर मुहल्लेवासियों ने आपत्ति जताई। कहा कि मकान के बराबर से मिलाकर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इससे बरसात में दीवार गिरने का डर है। इसके साथ ही चोर भी इसके सहारे मकान की छत पर चढ़ सकते हैं। इसी बात को लेकर मुहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। ठेकेदार को समझाने की कोशिश की, लेकिन ठेकेदार नहीं माना और गड्ढा खुला छोड़कर ही चला गया। लोगों का कहना है कि वह इस संबंध में नगर पालिकाअध्यक्ष से शिकायत करेंगे।

chat bot
आपका साथी