अमरोहा में नीलगाय से टकराई बाइक, शिक्षक की मौत

गुरुवार शाम मानेंद्र सिंह अपने परिवार के ही रोहित कुमार के साथ बाइक से गवां से लौट रहे थे। अचानक हसनपुर अलीगढ़ मार्ग पर गुरेठा भटठे के सामने बाइक की टक्कर नीलगाय से हो गई। जिसमें मानेंद्र की मौत हो गई।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:22 PM (IST)
अमरोहा में नीलगाय से टकराई बाइक, शिक्षक की मौत
अमरोहा में नीलगाय से टकराई बाइक, शिक्षक की मौत

अमरोहा, जेएनएन। सम्भल के कस्बा गवां से बाइक से अपने घर लौट रहे शिक्षक की रहरा मार्ग पर गुरैठा के नजदीक नीलगाय की टक्कर से मौत हो गई। जबकि, साथी युवक को मामूली चोट आई है। 

थाना आदमपुर के गांव दढियाल निवासी मानेंद्र सिंंह 22 वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में बाराबंकी के थाना टिकैत नगर में कांस्टेबल के रुप में तैनात थे। करीब दो माह पहले सिपाही मानेंद्र ने सरकारी अध्यापक होने पर पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। मृतक ने चंदनपुर में अध्यापक की ट्रेनिंंग भी पूरी कर ली थी। सोमवार को पड़ोस के गांव खरपडी में स्कूल ज्वाइन करना था। गुरुवार शाम वह अपने परिवार के ही रोहित कुमार के साथ बाइक से गवां से लौट रहे थे। अचानक हसनपुर अलीगढ़ मार्ग पर गुरेठा भटठे के सामने बाइक की टक्कर नीलगाय से हो गई। जिसमें शिक्षक के सिर में गंभीर चोट आने पर स्वजन आनन-फानन में घायल को मुरादाबाद निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। मानेंद्र की मौत से स्वजनों में हलचल मच गई। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा एवं अविवाहित था। माता पिता व बहन भाइयों का रोते-रोते बुरा हाल है। स्वजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार वर्मा का कहना है कि शिक्षक की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी