अपराध की दुनिया में नाम कमाने वाले भूप सिंह ने 20 साल छोटी युवती से की थी शादी

शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे लेकिन शनिवार को खुद मरने से पहले उसने अपनी पत्नी को भी गोली मारी। गनीमत रही कि वह बच गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 02:26 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 02:26 PM (IST)
अपराध की दुनिया में नाम कमाने वाले भूप सिंह ने 20 साल छोटी युवती से की थी शादी
अपराध की दुनिया में नाम कमाने वाले भूप सिंह ने 20 साल छोटी युवती से की थी शादी

सम्‍भल, जेएनएन। भूप सिंह का अपराध की दुनिया में अच्छा खासा नाम था। रिश्तेदारों के अलावा आसपास के लोग भी डरते थे। यही कारण था कि एक साल पहले दूसरी पत्नी की मौत के बाद 20 साल छोटी साली से शादी कर ली थी। पहली दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है और चार बच्चे भी हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

जनपद बदायूं के गांव बझेड़ा निवासी भूप सिंह की ससुराल कुढफ़तेहगढ़ क्षेत्र के गांव बाबेपुर में है। इसकी सबसे पहली शादी 20 वर्ष पहले गांव ततारपुर से हुई थी। पहली पत्नी से एक बेटा है। उसकी 17 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद इसने कुढफ़तेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बाबेपुर निवासी सुरेंद्र पाल की बेटी विनीता से शादी की थी। दूसरी पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन दो साल पहले उसकी भी मौत हो गई थी।अब भूप ङ्क्षसह की उम्र भी 40 के करीब पहुंच गई थी, लेकिन वह तीसरी शादी करना चाहता था। उसने दबंगई के बल पर 20 साल छोटी अपनी साली गीता से एक वर्ष पहले शादी कर ली। 

यह था मामला 

नगर के मुहल्ला गणेश कालोनी निवासी रामौतार शर्मा 30 जुलाई की शाम बेटे विशाल के साथ बिचेटा चौराहा स्थित खाद की दुकान से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जारई गांव के पास पहुंचे तो बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था और लूट के बाद रामौतार शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद महेंद्र सिंह निवासी तर्क परौली थाना फैजगंज बेहटा, संतोष मौर्य निवासी खेड़ा दास थाना फैजगंज बेहटा जनपद बंदायू को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि जितेंद्र यादव, निवासी बेरनी थाना कुढ़फतेहगढ़, भूप सिंह, नीरज यादव निवासी बझेडा थाना फैजगंज बेहटा बंदायू फरार चल रहे थे। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। 

chat bot
आपका साथी