भोजपुर पुलिस ने दूसरे दिन 70 क्विंटल ई-कचरा पकड़ा, तीन आरोप‍ित गिरफ्तार

ज‍िले के भोजपुर में अवैध ई-कचरा को लेकर कड़ा कानून बनने के बाद भी इसका धंधा करने वाले माफिया मानने को तैयार नहीं है। पुलिस ने 200 क्विंटल ई-कचरा पकड़कर एक गोदाम को सील कर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:59 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:59 AM (IST)
भोजपुर पुलिस ने दूसरे दिन 70 क्विंटल ई-कचरा पकड़ा, तीन आरोप‍ित गिरफ्तार
तीन को गिरफ्तार कर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। ज‍िले के भोजपुर में अवैध ई-कचरा को लेकर कड़ा कानून बनने के बाद भी इसका धंधा करने वाले माफिया मानने को तैयार नहीं है। पुलिस ने 200 क्विंटल ई-कचरा पकड़कर एक गोदाम को सील कर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस आरोपितों को पकड़ने में कामयाब नहीं रहीं। पुलिस ने 70 क्विंटल ई-कचरा पकड़कर तीन को गिरफ्तार कर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

थाना भोजपुर क्षेत्र जैसे ई-कचरे का हब बन गया है। इलाके में अन्य राज्यों से ई-कचरा लाकर नगर के गोदामों में छिपा रखा है। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भोजपुर के मुहल्ला बगियावाला निवासी शाहनवाज के गोदाम से 70 क्विंटल ई-कचरा बरामद करके जलाने के उपकरण, दो गैस सिलेंडर, चार छल्ले, छह सिलेंडर बेलचा सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने चार व्यक्तियों, शाहनवाज, मुहम्मद तकी, नदीम आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मुखबिर अनुसार नगर के और भी गोदामों में ई-कचरा होने की संभावना है। जल्द ही छापा मारकर उसका भी खुलासा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी