मुरादाबाद में भारतीय मजदूर संघ ने जरूरतमंदों के ल‍िए लगाया कैंप, निश्शुल्क भोजन क‍िया व‍ितर‍ित

Corona infection in Moradabad भारतीय मजदूर संघ की ओर से रोडवेज बस स्टैंड पर कैंप लगाया गया। इस दौरान खिचड़ी वितरण करने के साथ मास्क का भी वितरण किया गया। इससे जरूरतमंदों को राहत म‍िली। उन्‍होंने संगठन का आभार जताया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 01:53 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 01:53 PM (IST)
मुरादाबाद में भारतीय मजदूर संघ ने जरूरतमंदों के ल‍िए लगाया कैंप, निश्शुल्क भोजन क‍िया व‍ितर‍ित
खिचड़ी वितरण करने के साथ मास्क का भी वितरण किया गया।

मुरादाबाद। भारतीय मजदूर संघ की ओर से रोडवेज बस स्टैंड पर कैंप लगाया गया। इस दौरान खिचड़ी वितरण करने के साथ मास्क का भी वितरण किया गया।

जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि रोडवेज बसों में सफर कर रहे लोगों को सभी दुकानें बंद होने के कारण भोजन आदि नहीं मिलने से भूखे सफर करना पड़ रहा है। इसी उद्देश्य से भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी ने भोजन और जल व‍ितरण कराया। इसका शुभारंभ स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रमुख देवेश कुमार और क्षेत्रीय अतुल जैन ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसमें जिला मंत्री अरुण गौड़, उपाध्यक्ष एसएस अरोड़ा, सुनील शर्मा, कमल किशोर बागी, एसके चौहान, रेहड़ी पटरी संघ से नरेश पाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, मनोज सक्सेना आदि मौजूद रहे। प्रद्युम्न गाेयल, विकास गाेयल, अनमोल और गौरव ने खिचड़ी वितरण में सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी