भारतीय किसान यूनियन ने केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी को मुरादाबाद में कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Bharatiya Kisan Union भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का वापस लिए जाने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किए जाने और किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाए जाने की मांग की।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:36 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:36 AM (IST)
भारतीय किसान यूनियन ने केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी को मुरादाबाद में कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मुरादाबाद कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।

मुरादाबाद, जेएनएन। Bharatiya Kisan Union : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का वापस लिए जाने, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किए जाने और किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाए जाने की मांग की। इस दौरान भाकियू नेता नौ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है।

लखीमपुर खीरी कांड के आरोपित के पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पद पर जमे हुए हैं। उनके खिलाफ मोदी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के गन्ना के बकाया जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। वहीं, कई किसानों ने आरोप लगाया कि लेखपाल बारिश के कारण धान की फसल को हुए नुकसान के सर्वे में मनमानी कर रहे हैं। नारेबाजी करने के बाद जब एडीएम प्रशासन ज्ञापन लेने पहुंचे तो किसान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़ गए। हालांकि अधिकारियों के समझाने पर ज्ञापन देने को राजी हुए।

वोट के अधिकार की समझाई ताकत : दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल मुरादाबाद में युवा मतदाता महोत्सव थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक सशक्त मतदाता की अहम भूमिका है। भारत निर्वाचन आयोग के दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में मुरादाबाद महानगर में जन जागरूकता के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी परिप्रेक्ष्य में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए एक वृहद कार्य योजना जनपद स्तर पर तैयार की गई है।

इसमें विभिन्न स्कूली छात्र -छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली, पोस्टर इत्यादि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मतदाताओं को जागरूक करना है। कार्यक्रम में पर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेंद्र सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र के पर्व को जिम्मेदारी के साथ मनाने तथा अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। स्वीप नोडल प्रभारी प्रधानाचार्य अनुज अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक विंग कमांडर मंसूर सिद्दीकी एवं प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी