ब्यूटीफुल लेडीज क्लब ने ऑनलाइन नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, सेवा कार्यों का संकल्प

ब्यूटीफुल लेडीज क्लब की कार्यकारिणी की ऑनलाइन मीटिंग हुई। इसमें नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा गया। सभी सदस्यों ने कोरोना संक्रमण में दिवंगत हुए लोगों के लिए प्रार्थना की। पूर्व अध्यक्ष विदुषी टंडन ने साल में किए गए कार्यों के बारे में बताया तो सभी ने सराहा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:10 PM (IST)
ब्यूटीफुल लेडीज क्लब ने ऑनलाइन नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, सेवा कार्यों का संकल्प
भी सदस्यों ने कोरोना संक्रमण में दिवंगत हुए लोगों के लिए प्रार्थना की।

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज क्लब की कार्यकारिणी की ऑनलाइन मीटिंग हुई। इसमें नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा गया। क्लब की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. बबीता गुप्ता ने नई कार्यकारिणी में क्लब अध्यक्ष डॉ. सुदीप कौर, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सीमा मिड्ढा, सचिव डॉ. ऋतु शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेट्री डॉ. स्मिता अग्रवाल, ट्रेजरार सुमिता कपूर, सांस्कृतिक सेक्रेट्री डॉ. शालू महाजन, संस्थापक सदस्य डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. प्राप्ति सिंह को शपथ दिलाई गई।

इसके बाद सभी सदस्यों ने कोरोना संक्रमण में दिवंगत हुए लोगों के लिए प्रार्थना की। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष विदुषी टंडन ने साल में किए गए कार्यों के बारे में बताया तो सभी ने सराहा। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुदीप कौर ने भरोसा दिलाया कि क्लब के कार्यों को पूर्व की भांति बेहतर ढंग से चलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चलते रहने का नाम ही जिंदगी है। कोरोना के दौरान क्लब की ओर से लोगों की सेवा के लिए काम किया है। इसमें डॉ. विमिता अग्रवाल, डॉ. संगीता कपूर, डॉ. मधुलिका बत्रा, डॉ. श्रुति खन्ना, डॉ. पल्लवी अहलूवालिया, रेनु खन्ना, प्रीति गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, सुमिता कपूर, शालू, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. सोनल अग्रवाल, मृदुला गुजराती, शिवांगी आदि सदस्य रहीं।

chat bot
आपका साथी