दीपावली पर बरतें सावधानी, सैनिटाइजर लगे हाथ से न फोड़ें पटाखे, घर पर ही बनाएं पकवान

इस बार दीपावली पर आपको और भी सावधानी बरतनी होगी। दरअसल कोरोना संक्रमण की वजह से लोग सैन‍िटाइजर का ज्‍यादा इस्‍तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में पटाखे छोड़ते समय काफी सतर्क रहना होगा। सैन‍िटाइजर लगे हाथ से पटाखे छोड़ने पर हादसा हो सकता है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 10:25 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 10:25 AM (IST)
दीपावली पर बरतें सावधानी, सैनिटाइजर लगे हाथ से न फोड़ें पटाखे, घर पर ही बनाएं पकवान
सैन‍िटाइजर लगे हाथ से पटाखे छोड़ने पर हादसा हो सकता है।

मुरादाबाद, जेएनएन। दीपावली रोशनी का त्योहार है। इस मुबारक मौके पर घरों में रोशनी करें और पटाखों से परहेज करें। पटाखे प्रदूषण का कारण तो बनेंगे ही इसके साथ सैनिटाइजर लगे हाथों से पटाखे फोड़ने पर आप जख्‍मी भी हो सकते हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस मर्तोलिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण फैला हुआ है। त्योहार जरूर मनाएं लेकिन नियमों के पालन को न भूलें। इस बार पटाखों से घर-परिवार को दूर ही रखना है। यदि पटाखे जलाने ही हैं तो यह जरूर ध्यान रखें कि सैनिटाइजर लगे हाथों से कतई पटाखों को न छुएं। सैनिटाइजर का अल्कोहल व अन्य केमिकल पटाखों के बारूद के संपर्क में आते ही उत्साह के रंग में भंग डाल सकते हैं। इसके अलावा पटाखों का धुआंं फेफड़ों को भी सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। कोरोना वायरस भी फेफड़ों पर ही आक्रमण करता है, इसलिए फेफड़ों को सही-सलामत रखने के लिए जरूरी है कि इस बार पटाखों से दूर रहें ।

त्योहार पर घर में बनाएंं पकवान

कोरोना संक्रमण फैला हुआ है। इसको देखते हुए आपको पकवान घर में ही तैयार करने चाहिए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि लॉकडाउन में भी कई कार्यक्रम घरों में ही मनाए गए। लोगों ने पकवान घर पर ही बनाए। बाहरी सामानों से परहेज किया। इस त्योहार पर भी आपको अपने साथ परिवार का पूरा ध्यान रखना है। बाहरी सामान से परहेज रखना है। खाद्य पदार्थ पता नहीं कितने हाथों में होकर पहुंचता है। इससे संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। घर में बनी डिश का स्वाद भी डबल हो जाता है। बाहरी सामान से परहेज करना जरूरी है। 

chat bot
आपका साथी