शादी के ल‍िए अजीब फरमाइश, बारात‍ियों के ल‍िए मांगी प्रत‍िबंंधित मांस की दावत, इन्‍कार पर तोड़ द‍िया र‍िश्‍ता

Banned Meat Demand in marriage मुरादाबाद मंडल के रामपुर ज‍िले के स्‍वार में शादी तय होने के बाद लड़के वालों ने बारात‍ियों के ल‍िए प्रत‍िबंधित मांस की मांग कर दी। लड़की पक्ष के असमर्थता जताने पर उन्‍होंने र‍िश्‍ता ही तोड़ ल‍िया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:27 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:27 AM (IST)
शादी के ल‍िए अजीब फरमाइश, बारात‍ियों के ल‍िए मांगी प्रत‍िबंंधित मांस की दावत, इन्‍कार पर तोड़ द‍िया र‍िश्‍ता
मामला रामपुर ज‍िले के स्‍वार इलाके का है।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। Banned Meat Demand in marriage : शादी में प्रतिबंधित मांस न परोसने व बुलेरो कार न देने पर युवक पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। इससे युवती के स्वजन की खुशियां धरी की धरी रह गईं। युवती के भाई की ओर से सात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। मामला रामपुर ज‍िले के स्‍वार इलाके का है। 

कोतवाली के एक गांव निवासी युवती के स्वजनों ने एक साल पूर्व रिश्ता थाना मिलकखानम के एक गांव में किया था। रिश्ता तय होने पर युवती के स्वजनों ने लड़के पक्ष को रिश्ता तय होने पर सोने के आभूषण समेत लाखों रुपये की नकदी दी थी। लड़की पक्ष की ओर से शादी की तैयारियां भी पूरी कर ली गईं। शादी के कार्ड भी छप गए थे। मात्र शादी से एक सप्ताह पूर्व ही लड़के पक्ष की ओर से शादी में प्रतिबंधित मांस परोसने व बुलेरो कार देने की मांग सामने आई। लड़की पक्ष हक्का बक्का रह गया और प्रतिबंधित मांस परोसने में असमर्थता जताई। इस पर लड़के पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के भाई ने मंगतेर समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हल्का दारोगा अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

अधूरे रह गए सपने : शादी को लेकर हर लड़की सपने संजोती है, यह पल जीवन की सबसे बड़ी खुशी लेकर आता है लेकिन, लड़के वालों की ज‍िद के कारण सारे अरमान अधूरे रह गए। यह मामला पूरे ज‍िले में चर्चा में है। लोग इस अजीब फरमाइश की कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष का मानना है क‍ि उन्‍हें जरा भी इस बात की भनक होती क‍ि लड़के पक्ष के लोग इस तरह की मांग करेंगे तो उस घर में बेटी का र‍िश्‍ता ही नहीं करते। वे चाहते हैं पुलिस आरोप‍ितों पर सख्‍त कार्रवाई करें, ज‍िससे ऐसे लोगों को सबक म‍िल सके। 

chat bot
आपका साथी