उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा पर प्रत‍िबंध, जगह-जगह लगाए बोर्ड, सड़कों पर पुलिस का पहरा

कांवड़ यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। उत्तराखंड पुलिस ने कांवड़ यात्रा के प्रतिबंधित होने के जगह-जगह बोर्ड लगा दिए हैं। बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा है। ऐसे में कोई भी कांवड़ से जल लेने के लिए हरिद्वार नहीं जा सकेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:57 AM (IST)
उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा पर प्रत‍िबंध, जगह-जगह लगाए बोर्ड, सड़कों पर पुलिस का पहरा
आला अधिकारी भी जत्थों के प्रमुख लोगों से बातचीत करने में लगे हैं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कांवड़ यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। उत्तराखंड पुलिस ने कांवड़ यात्रा के प्रतिबंधित होने के जगह-जगह बोर्ड लगा दिए हैं। बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा है। ऐसे में कोई भी कांवड़ से जल लेने के लिए हरिद्वार नहीं जा सकेगा। स्थानीय पुलिस भी कांवड़ यात्रा लेकर जाने वाले जत्थों को समझाने का काम कर रही है। आला अधिकारी भी जत्थों के प्रमुख लोगों से बातचीत करने में लगे हैं। वाट्सएप ग्रुपों पर यह संदेश वायरल हो रहा है।

एएसपी ने किया निरीक्षण : सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने यूपी-112, मुरादाबाद ने कार्यालय का निरीक्षण कर प्रचलित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। कार्यालय में नियुक्त कर्मियों के साथ मीटिंग कर रिस्पांस समय कम करने, पीआरवी वाहनों का रखरखाव, पीआरवी पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

स्मैक सहित अभियुक्त गिरफ्तार : थाना सिविल लाइंस के उप निरीक्षक सौरभ त्यागी ने बताया क‍ि शाने आलम निवासी कटोराताल पुलिस चौकी काशीपुर, उधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड को सात ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया।

यातायात नियमों तोड़ने पर 100 वाहनों के चालान, 10 सीज : रामपुर में शासन के निर्देश पर मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को भी अधिकारियों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही तेज गति, रांग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान भी चलाया गया। यह अभियान यातायात पुलिस और एआरटीओ कार्यालय की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाया। इसमें यात्री कर अधिकारी अनीता सिंह और यातायात प्रभारी सुमित कुमार शामिल रहे। यातायात प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान 100 से अधिक वाहनों के चालान किए गए और 10 गाड़ियां सीज की गईं। लोगों को कोविड नियमों से बचाव की भी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी