देश की 80 करोड़ जनता को फ्री में द‍िया जा रहा राशन : राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख

रामपुर के केमरी में जन औषधि केंद्र के उद्घाटन हुआ। इस दौरान राज्‍यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा क‍ि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विकास करा रही है। देश की 80 करोड़ जनता को फ्री में राशन द‍िया जा रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:10 PM (IST)
देश की 80 करोड़ जनता को फ्री में द‍िया जा रहा राशन : राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख
कहा क‍ि बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए सब स्टेशन बनाया जा रहा है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा भाजपा ने सर्व समाज का उत्थान किया है। वह रामपुर के केमरी में जन औषधि केंद्र के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सर्व समाज का विकास करा रही है। देश की 80 करोड़ जनता को फ्री में राशन द‍िया जा रहा है। गांवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। नदियों पर पुल बनाए जा रहे हैं।

कहा क‍ि बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए सब स्टेशन बनाया जा रहा है। जनपद के लोगों को सस्ती एवं सुलभ दवाएं उपलब्ध कराने के लिए गांव-गांव जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। जिससे गांव में ही लोगों को सस्ती और अच्छी दवाएं मिल सकें। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे आम आदमी को लाभ मिल सके। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मिलक अर्चना गंगवार, रजनीश गंगवार, रोहतास मौर्य, लाखन सिंह, संजीव कुमार, आकाश कुमार, राजीव कुमार, इंद्रपाल सिंह, एमडी साजिद अली, शाकिर अली, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, गुरबाज सिंह, सुखविंदर सिंह, सरवन सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरपाल गंगवार, राम पाल गंगवार, सौरव यदुवंशी, विक्की आदि मौजूद रहे।

अब मोदी व योगी के फोटो वाले बैग में गरीबों को मिलेगा राशन : अमरोहा में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो छपे बैगों में कार्डधारकों को राशन वितरण किया जाएगा। दस हजार बैगों की पहली खेप जनपद में आ गई है। डीलरों को उनका वितरण शुरू कर दिया गया है। अभी तीन लाख और बैग आने हैं। पूर्ति विभाग ने बैगों में राशन भरकर माननीयों से उसका वितरण कराने की कार्रवाई छेड़ दी है। हर विधायक से कार्यक्रम प्रस्तावित कराकर विभाग इस काम को अंजाम दे रहा है। घर-घर मोदी और घर-घर योगी, इस नारे को भाजपा द्वारा बुलंद किया जा रहा है। हर घर में पैठ बैठाने के लिए पार्टी ने अपनी इस योजना का सहारा लिया है। कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत पात्रगृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को निश्शुल्क राशन दिया जा रहा है। हर कार्डधारक को अब मोदी व योगी के फोटो छपे बैगों में राशन मिलेगा। अधिकारियों की बात पर यकीन करें तो जनपद में राशन कार्डधारकों की संख्या 3,29,249 है। इसमें अंत्योदय कार्डधारक 20532 व पात्रगृहस्थी कार्डधारक 30,8717 हैं।

chat bot
आपका साथी