Ayodhya Ram Mandir : श्री रामजन्म भूमि पूजन की खुशी में घरों में जलाएंगे दीपक

अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर मुरादाबाद के लोगों में भी काफी उत्‍साह है। लोग अपने अपने तरीके से इसे यादगार बनाने में जुटे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:19 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:19 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir : श्री रामजन्म भूमि पूजन की खुशी में घरों में जलाएंगे दीपक
Ayodhya Ram Mandir : श्री रामजन्म भूमि पूजन की खुशी में घरों में जलाएंगे दीपक

मुरादाबाद। पांच अगस्त को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पूजन होगा। इस एतिहासिक दिन को उल्लास पूर्वक मनाने के लिए लोगों ने भी तैयारी तेज कर दी है। घरों में दीप यज्ञ जलेंगे तो श्री राम की स्तुति भी होगी। किसरौल में 84 घंटा मंदिर पर श्री राम जन्म भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर दीपक से ओम की आकृति बनाई जाएगी। घरों में मिष्ठान भी बंटेगा। थाली भी बजाएंगे लेकिन आतिशबाजी नहीं छुड़ाएंगे। कोरोना महामारी में प्रदूषण को नियंत्रित रखना भी जरूरी है।

श्री राम मंदिर के लिए 450 सालों तक संघर्ष का परिणाम पांच अगस्त को सिद्ध होगा। इंतजार की घडिय़ां खत्म हुईं। घरों में दीप यज्ञ करेंगे और मिष्ठान भी बांटेंगे। 84 घंटा मंदिर पर ओम की आकृति बनेगी।

-आशीष त्रिवेदी

कार सेवकों ने बलिदान देकर श्री राम मंदिर आंदोलन में आहूति दी। अब समय आ गया है उनके बलिदान को एक दीपक जलाकर याद किया जाएगा। यह गौरव की बात है कि श्री राम मंदिर का दिन करीब है।

ललित गुप्ता

अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने जा रहा है। इस खुशी में घर को दीपों से सजाएंगे। मिष्ठान बांटेंगे। पटाखों से दूरी बनाकर थाली पीटेंगे। यह बहुत बड़ी खुशी का दिन है।

विकास वर्मा

श्री राम 14 वर्ष तक वनों में रहकर जब अयोध्या लौटे थे तब दीपक से नगरी सजाई गई थी। इसी तरह श्री राम जन्म भूमि पूजन पर घर के दरवाजे पर दीपक जलाएंगे।

-अंकुश भटनागर 

chat bot
आपका साथी