Ayodhya Ram Mandir : मुरादाबाद मंडल के मंदिरों में आरती, कारसेवकोंं को मिला सम्‍मान, हर चेहरे पर उत्‍साह

Ayodhya Ram Mandir राममंदिर निर्माण के लिए हुए आंदोलनों में मुरादाबाद मंडल से भी आहुतियां दी गईं थीं। आज सपना साकार हुआ तो कई की आंखें खुशी से भर आईं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 01:23 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 01:23 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir : मुरादाबाद मंडल के मंदिरों में आरती,  कारसेवकोंं को मिला सम्‍मान, हर चेहरे पर उत्‍साह
Ayodhya Ram Mandir : मुरादाबाद मंडल के मंदिरों में आरती, कारसेवकोंं को मिला सम्‍मान, हर चेहरे पर उत्‍साह

मुरादाबाद, जेएनएन। वर्षों पुराना सपना बुधवार को साकार हो गया। अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए जैसे ही भूमि पूजन का आगाज हुआ लोगों के चेहरे उत्‍साह से खिल उठे। यह वह गौरवशाली पल था जिसका इंतजार सालों से किया जा रहा था। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवक ही नहीं बल्कि आम जन मानस भी यह सपना पूरा होता हुआ देखना चाहता था। यही वजह रही कि पिछले एक सप्‍ताह से मुरादाबाद समेत, अमरोहा, रामपुर और सम्‍भल के लोगों में भी खासा उत्‍साह देखा जा रहा है। बुधवार की सुबह की शुरुआत के साथ लोगों का उत्‍साह भी बढ़ता गया। भूमि पूजन से जुड़ी हर छोटी और बड़ी जानकारी लेने के लिए लोग समाचार पत्र और टीवी से चिपके रहे।  

कारसेवकों को मिला सम्‍मान 

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ओर से विजयनगर स्थित संकट मोचन पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन और यज्ञ भी हुआ। इस दौरान शहर के 50 कारसेवकों का सम्‍मान भी किया गया। बता दें कि ये वही कारसेवक हैं जिन्‍होंने अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए किए जा आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

सजाया राम दरबार 

मुरादबााद में राम मंदिर निर्माण को भूमि पूजन होने की खुशी में राम दरबार सजाया गया। इस दौरान लोगों ने आरती उतारी। भक्ति गीतों पर थिरके। जयश्रीराम के जयकारे भी लगाए। इस दौरान लोगों का उत्‍साह देखते ही बन रहा था। राम दरबार के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं थीं। 

मंदिरों में सुबह से ही भजन कीर्तन

शहर से लेकर देहात तक मंदिरों में सुबह से ही भजन और कीर्तन का दौर शुरू हो गया। इनमें महिलाओं, पुरुषों और बच्‍चों ने भी हिस्‍सा लिया। कई जगहों पर हवन हुए। इसमें लोगों ने आहुतियां दीं। कई मंदिरों में सुंदरकांड पांठ का भी आयोजन हुआ। दोपहर तक यह आयोजन जारी रहा। हर कोई इस ऐतहासिक पल को अपने तरीके से यादगार बनाने की जुगत में जुटा। वहीं बजरंग दल ने इस खुशी में आतिशबाजी भी की।    

chat bot
आपका साथी