मुरादाबाद के अगवानपुर में मह‍िला के साथ दुष्‍कर्म की कोशिश, आरोप‍ित ने जान से मारने की दी धमकी

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:11 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:11 PM (IST)
मुरादाबाद के अगवानपुर में मह‍िला के साथ दुष्‍कर्म की कोशिश, आरोप‍ित ने जान से मारने की दी धमकी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुरादाबाद, जेएनएन। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अगवानपुर नगर पंचायत की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक उसका पति हरियाणा जेल में बंद है। बड़ा बेटा मंगलवार को घर से बाहर था। दो बेटे मकान की छत पर सोने चले गए। रात करीब साढ़े 12 बजे मुहल्ले का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। इसके बाद आरोपित ने महिला संग दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करते हुए महिला ने शोर मचाया तो  छत पर सो रहे दोनों बेटे जग गये। उन्होंने आरोपित को दबोच लिया। इस बीच चकमा देकर आरोपित भागने में सफल रहा। भागने के दौरान आरोपित ने धमकी दी। कहा कि पुलिस के सामने मुंह खोला तो खैर नहीं होगी। पीड़िता अगवानपुर पुलिस चौकी पहुंची। आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की उन्हें सूचना मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जबकि इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सेसवीर सिंह ने ऐसी किसी घटना की सूचना होने से इन्कार किया। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही।

यह भी पढ़ें :-

मुरादाबाद के मैनाठेर में गोली मारकर प्रेम‍िका की हत्‍या, प्रेमी ने खुद को भी गोली से उड़ाया

यूपी: मुरादाबाद में लापरवाही की हदें पार, बदल गए शव, कब्र से निकाले गए रामप्रताप, श्‍मशान में सजी नासिर की चिता

Moradabad Coronavirus News : जुकाम-बुखार होने पर कराएं जांच, समस्‍या आने पर कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर म‍िलाएं फोन

Moradabad Coronavirus News : आइएमए ने दिया सहयोग, मरीज इन नंबरों पर कॉल कर च‍िक‍ित्‍सकों से लें सलाह

chat bot
आपका साथी