Attack on Youngman : व‍िवाद में डीजे संचालक को मारी गोली, आरोप‍ित पर जानलेवा हमले की र‍िपोर्ट

Attack on Youngman रामपुर के बिलासपुर में एक युवक ने मामूली बात पर गांव के ही डीजे संचालक को तमंचे से गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में लगी जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:49 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:49 AM (IST)
Attack on Youngman : व‍िवाद में डीजे संचालक को मारी गोली, आरोप‍ित पर जानलेवा हमले की र‍िपोर्ट
पुलिस ने जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल भेजा है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Attack on Youngman : रामपुर के बिलासपुर में एक युवक ने मामूली बात पर गांव के ही डीजे संचालक को तमंचे से गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में लगी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल भेजा है।

ग्राम कोठा जागीर गांव निवासी याकूब (28) की गांव में ही डीजे की दुकान है। याकूब के मुताबिक शुक्रवार रात वह अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक उसके पास आया और और बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने तमंचे से गोली मार दी, जो याकूब के जांघ में लगी। इससे वह मौके पर ही गिर गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए, लेकिन तब तक युवक फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी लखपत सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्‍वजन पुलिस की मदद से घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने याकूब की तरफ से ग्राम कोटा जागीर निवासी सत्यवीर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। 

chat bot
आपका साथी