Attack of Robbers : मुरादाबाद के कांठ में लूट का व‍िरोध करने पर बदमाशों ने ग्रामीण को मारी गोली

Attack of Robbers लूट का व‍िरोध करने पर बदमाशों ने एक ग्रामीण को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर द‍िया। बदमाश हथ‍ियार लहराते हुए भाग न‍िकले। वहीं घायल को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 01:23 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 01:23 PM (IST)
Attack of Robbers : मुरादाबाद के कांठ में लूट का व‍िरोध करने पर बदमाशों ने ग्रामीण को मारी गोली
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Attack of Robbers : ज‍िले के कांठ थाना क्षेत्र में लूट का व‍िरोध करने पर बदमाशों ने एक ग्रामीण को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर द‍िया। घटना के बाद बदमाश हथ‍ियार लहराते हुए भाग न‍िकले। वहीं घायल को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर निवासी अमीर सिंह पुत्र दरियाव सिंह के घर में मंगलवार की रात को छह  बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंच गए और उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी। इतने सारे बदमाशों को देख पर‍िवार के लोग सहम गए। गृह स्वामी के पुत्र मोहित कुमार ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने मोहित के गले में गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए। वे मौके की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद बदमाश हथ‍ियार लहराते हुए भाग न‍िकले। सूचना  म‍िलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पड़ोस‍ियों से भी घटना से संबंधित जानकारी ली। 

होटल में नकब लगाकर चोरों ने पार किया हजारों का माल : सम्‍भल के हयातनगर थाना क्षेत्र में सरायतरीन के मुहल्ला नवादा में सरायतरीन हयातनगर मार्ग पर आकिल का चिकन का होटल हैं। आकिल ने बताया कि देर रात चोर होटल में नकब लगाकर अंदर दाखिल हुए और होटल में से इंवर्टर, दो बैट्री, मिक्सर मशीन, सिलेंडर के साथ पांच सौ नकद चुराकर ले गए। इसकी जानकारी सुबह हो पाई। वह होटल पर पहुंचा और अंदर देखा तो दीवार में नकब लगा हुआ था और वहां पर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बिखरा सामान देखकर होटल संचालक के होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में उसने थाने में तहरीर दी हैं।

यह भी पढ़ेें :-

छह साल की भतीजी से दुष्कर्म करने पर चाचा को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा

Todays Horoscope 13 October 2021 : आज इन राश‍ि के लोगों को म‍िल सकती है बुरी खबर, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

Dengue in Moradabad : ज‍िले में एक ही द‍िन में म‍िले डेंगू के 40 मरीज, ब‍िगड़ते जा रहे हालात

युवक ने युवती को दबोचा, कहा-मेरे साथ बनाना होगा शारीरिक संबंध, इन्‍कार करने पर पीटा

chat bot
आपका साथी