मुरादाबाद के मूंढापांडे में किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित पर दर्ज किया मुकदमा
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव में रहने वाला एक युवक देर रात दूध लेने के लिए उसकी दुकान पर आया था। इस दौरान उसने दुष्कर्म किया।
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव में रहने वाला एक युवक देर रात दूध लेने के लिए उसकी दुकान पर आया था। इस दौरान वह उसे धमका कर छत पर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर मूंढापांडे थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक ग्राम में दुकान पर दूध लेने के लिए गया था। दुकान बंद होने के कारण किशोरी ने दूध की थैली देने के लिए दुकान खोली तो आरोपित उसका हाथ पकड़कर, जबरन छत पर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। स्वजनों ने मूंढापांडे थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।