Assembly Elections 2022 : कांग्रेस की मजबूती के लिए सक्रिय होंगे वरिष्ठ नेता, युवाओं को म‍िलेगी वरीयता

Assembly Elections 2022 कांग्रेस अब वार्ड और बूथ स्तर पर सक्रिय होगी। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लिया जाएगा। निर्णय लिया कि नई शहर कांग्रेस कमेटी में युवाओं को वरीयता दी जाएगी। वार्ड कमेटियों का गठन वार्ड स्तर पर किया जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:10 PM (IST)
Assembly Elections 2022 : कांग्रेस की मजबूती के लिए सक्रिय होंगे वरिष्ठ नेता, युवाओं को म‍िलेगी वरीयता
पूर्व विधायक अफरोज अली खां से मुलाकात कर इस बारे में चर्चा की और रोड मैप बनाया।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Assembly Elections 2022 : रामपुर शहर में कांग्रेस अब वार्ड और बूथ स्तर पर सक्रिय होगी। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लिया जाएगा। ज़िलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता एवं नवनियुक्त शहर अध्यक्ष नोमान खा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर व पूर्व विधायक अफरोज अली खां से मुलाकात कर इस बारे में चर्चा की और रोड मैप बनाया।

यह निर्णय लिया कि नई शहर कांग्रेस कमेटी में युवाओं को वरीयता दी जाएगी। वार्ड कमेटियों का गठन वार्ड स्तर पर किया जाएगा, इसके लिए जगह-जगह बैठकें की जाएंगी। कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी। उसके बाद बूथ स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी। शहर अध्यक्ष नोमान खां ने बताया की पार्टी संगठन को जन अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, पूर्व विधायक यूसुफ अली और वरिष्ठ नेता मुतीउर्रहमान खां बब्लू से भी चर्चा की गई है।

chat bot
आपका साथी