Assembly Elections 2022 : मुरादाबाद में कांग्रेस की पांच सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन

Assembly Elections 2022 जिला कांग्रेस की पांच सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन कर दिया गया है। समिति को तत्काल प्रभाव से पार्टी विरोधी प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया है। आठ नवंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय गुरहट्टी पर पत्रकार वार्ता होगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 10:48 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 10:48 AM (IST)
Assembly Elections 2022 : मुरादाबाद में कांग्रेस की पांच सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन
समिति को तत्काल प्रभाव से पार्टी विरोधी प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Assembly Elections 2022  : जिला कांग्रेस की पांच सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन कर दिया गया है। समिति को तत्काल प्रभाव से पार्टी विरोधी प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया है। 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि अनूप दुबे की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस की अनुशासन समिति की घोषणा की। इसमें उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुधीर पाठक, अरविंद चौधरी, गय्यूर अंसारी व अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अफजल साबरी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मुताबिक उक्त समिति पार्टी में अनुशासनहीनता संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई के लिए तत्काल प्रभाव से अधिकृत कर दी गई है। आठ नवंबर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गुरहट्टी पर पत्रकार वार्ता होगी। कुछ अन्य जानकारी भी सार्वजनिक की जाएंगी। 

पूर्व सांसद नूरबानो ने कहा-भैया दूज से मजबूत होता है भाई बहन का रिश्ता : रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने भैया-दूज पर्व पर मुंह बोले भाई-बहन को प्रेम के त्योहार की बधाई भेजी। पूर्व सांसद ने कहा कि भाई-बहन भी एक दूसरे को इन प्यार भरे संदेशों से भाई-दूज की शुभकामनाएं दें और एक दूसरे के सुख-सौभाग्य की कामना करें। कहा कि यह पर्व भाई और बहन के प्रेम व स्नेह का प्रतीक है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस त्योहार से भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मामून शाह ख़ान, शकील मंसूरी, फैसल हसन,मुअज्जम खान, एजाज़ ख़ान एडवोकेट, वासिक अली, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी