Assembly Elections 2022 : युवाओं के दम पर सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भारतीय जनता पार्टी

Assembly Elections 2022 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन पायला ने कहा संगठन को बूथ स्तर से ही मजबूत किया जा सकता है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसका बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:21 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:21 PM (IST)
Assembly Elections 2022 : युवाओं के दम पर सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भारतीय जनता पार्टी
कहा कि इस बार भी 350 सीटों का लक्ष्य पूरा करने में युवाओं की बड़ी भूमिका रहेगी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Assembly Elections 2022 : रामपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन पायला ने कहा क‍ि संगठन को बूथ स्तर से ही मजबूत किया जा सकता है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसका बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कहा कि इस बार भी 350 सीटों का लक्ष्य पूरा करने में युवाओं की बड़ी भूमिका रहेगी।

उन्हाेंने यह बात भाजयुमाे जिला कार्यसमिति की कार्यालय पर कही। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। सभी को मिशन 2022 को कैसे जीतना है, इसके लिए अलग-अलग टिप्स दिए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। कहा कि युवाओं पर मोदी और योगी को पूर्ण विश्वास है। रामपुर की पांचों विधानसभा युवाओं के दम पर जीतेंगे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ने अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया। दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी ताकत युवा हैं। इन्हें साथ जोड़ लिया तो भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी। रामपुर की पांचों विधानसभा सीटें हम युवाओं के दम पर जीतेंगे। संचालन जिला महामंत्री प्रशांत अग्रवाल ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री हरीश गंगवार, प्रदीप गुप्ता, शिवा राणा, धर्मवीर यादव, आकाश सक्सेना, शिवम अरोरा, प्रशांत पांडे, आलोक राठौर, अंकुश चौधरी, परविंदर कुर्मी, शिवम कौशिक, विशाल जोशी, वीरेंद्र लोधी, आदित्य मौर्य, पुरुषोत्तम सिंह, पुरु पांडे, सोनू ठाकुर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :-

Rampur Hunar Haat : बॉलीवुड गायक विनोद राठौर ने गीतों से बांधा समां, देर रात तक लुत्‍फ उठाते रहे लोग

Dengue in Moradabad : नवाबपुरा में डेंगू से आशा कार्यकर्ता की मौत, जिले में अब तक जा चुकी छह लोगों की जान

Azam Khan News : सांसद आजम खां के मुकदमे निचली अदालत में चलाए जाने की याचिका पर फैसला आज

घट रहा गंगा का जलस्तर, गांवों में बढ़ रहीं संक्रामक बीमार‍ियां, ग्रामीण इलाकों में नहीं पहुंच रही स्‍वास्‍थ्‍य टीम

chat bot
आपका साथी